लाइफ स्टाइल

जानें कैसे बनाएं अनार जूस लिप टिंट

Tara Tandi
10 July 2022 12:32 PM GMT
जानें कैसे बनाएं अनार जूस लिप टिंट
x
आपने हमेशा देखा होगा कि एक्ट्रेसेस के लिप्स हर समय पिंक दिखाई देते हैं। ऐसे में अधिकतर लड़कियों की ख्वाहिश होती है कि उनको भी अभिनेत्री जैसे गुलाबी लिप्स मिलें।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आपने हमेशा देखा होगा कि एक्ट्रेसेस के लिप्स हर समय पिंक दिखाई देते हैं। ऐसे में अधिकतर लड़कियों की ख्वाहिश होती है कि उनको भी अभिनेत्री जैसे गुलाबी लिप्स मिलें। पिंक लिप्स आपकी सुंदरता को बढ़ाने के साथ-साथ आपको यूथफुल दिखाने में मदद करते हैं। वैसे तो आपको बाजार में आसानी से कई तरह के लिप टिंट मिल जाते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स कई तरह के केमिकल से भरे होते हैं जो आपकी त्वचा को हार्म पहुंचा सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए घर पर अनार जूस लिप टिंट बनाने की विधि लेकर आए हैं। अनार कई विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट और मिनरल से भरपूर होता है जिससे आपके लिप्स की टैनिंग दूर होती है और आपको बच्चों जैसे गुलाबी होंठ प्राप्त होते हैं, तो चलिए जानते हैं अनार जूस लिप टिंट बनाने की विधि-

अनार जूस लिप टिंट बनाने की सामग्री-
-बीसवैक्स 1 चम्मच
-शिया बटर 1 बड़ा चम्मच
-नारियल का तेल 1 छोटा चम्मच
-अनार का रस आधा छोटा चम्मच
-ऑर्गेनिक पिंक फ़ूड कलर 1 बूंद
-रोज़ एसेंशियल आयॅल 1 बूंद
-एक लिपस्टिक ट्यूब
अनार जूस लिप टिंट बनाने की विधि-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक डबल बॉयलर लें।
फिर आप इसमें बीसवैक्स, नारियल तेल और शिया बटर डालें।
इसके बाद आप इन सारी चीजों को एक चम्मच की मदद से चलाते हुए पिघला लें।
फिर आप इसको गैस से हटाकर अलग रख दें।
इसके बाद आप इसमें एसेंशियल ऑयल, अनार का रस और फूड कलर डाल दें।
फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
इसके बाद आप इसको हल्का ठंडा कर लें।
फिर आप लिपस्टिक ट्यूब में इस तैयार मिक्चर को छान लें।
इसके बाद आप इसको जमने के लिए फ्रीजर में रख दें।
अब आपका अनार जूस लिप टिंट बनकर तैयार हो चुका है।
Next Story