लाइफ स्टाइल

जानें कैसे बनाए लौकी का पराठा

Tara Tandi
9 July 2022 6:11 AM GMT
जानें कैसे बनाए लौकी का पराठा
x
स्टफ पराठे का स्वाद काफी लजीज होता है। नाश्ते में लोग अक्सर चाय या दही के साथ स्टफ पराठे खाना पसंद करते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। स्टफ पराठे का स्वाद काफी लजीज होता है। नाश्ते में लोग अक्सर चाय या दही के साथ स्टफ पराठे खाना पसंद करते हैं। स्टफ पराठे में भी कई विकल्प होते हैं। इसमें आलू पराठा, पनीर पराठा, प्याज पराठा, मौसम की सब्जियों के पराठे, जैसे गोभी पराठा, पालक या बथुआ का पराठा आदि शामिल हैं। सबसे ज्यादा चलन आलू पराठे का है। भारतीय रसोई लेकर रेस्टोरेंट आदि में भी आलू पराठा आपको आसानी से मिल जाता है। पनीर और प्याज के पराठे की मांग ज्यादा रहती है। लेकिन अगर स्टफ पराठे में नए स्वाद को ट्राई करना चाहते हैं तो लौकी का पराठा बना सकते हैं। शाम की चाय के साथ या हल्की भूख होने पर आप लौकी के पराठे बना सकते हैं। इसे बनाना आसान होता है। अक्सर बच्चों को लौकी की सब्जी पसंद नहीं होती। ऐसे में आप उन्हें लौकी के पराठे बनाकर खिला सकते हैं। इसका स्वाद उन्हें पसंद भी आएगा और लौकी खाने से बच्चे परहेज भी नहीं करेंगे। ये रही लौकी का पराठा बनाने की रेसिपी।

लौकी के पराठे की सामग्री
लौकी, आटा, बारीक कटा प्याज, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, तेल और नमक।
लौकी के पराठे की रेसिपी
स्टेप 1 - लौकी के पराठे बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को छीलकर उसे कद्दूकस कर लें।
स्टेप 2- अब प्याज को बारीक काट लें और कद्दूकस की हुई लौकी के साथ मिला लें।
स्टेप 3- इस मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और जीरा डालकर मिला लें।
स्टेप 4- अब इसमें आटा मिलाकर गूंद लें। जरूरत के हिसाब से थोड़ा थोड़ा पानी मिलाकर आटा गूंदें।
स्टेप 5- गूंथे हुए आटे को पांच मिनट के लिए ढककर रख दें। तय समय के बाद एक बार फिर आटे के नरम होने तक गूंथ लें।
स्टेप 6- अब नॉनस्टिक पैन या तवा मध्यम आंच में गर्म कर लें। तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर फैला लें।
स्टेप 7- जब तक तवा गर्म हो, तब तक आटे की एक समान लोइयां तैयार कर लें।
स्टेप 8- फिर लोई के गोल या तिकोने आकार के पराठे बेलकर तवे पर डालकर सेकें।
स्टेप 9- पराठे को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें। जब पराठा क्रिस्पी हो जाए तो उसे प्लेट में निकाल लें।
लौकी की लजीज पराठा तैयार है, चटनी, सॉस या रायता के साथ सर्व करें।
Next Story