- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- जानें कैसे बनाएं...

x
गर्मियों का मौसम शुरू होते ही शरीर में ठंडक बनाए रखने के लिए लोग कभी नींबू पानी तो कभी मैंगो शेक का सहारा लेते हैं। लेकिन इस गर्मी रूटीन से थोड़ा हटकर ट्राई करें गुलकंद शेक।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू होते ही शरीर में ठंडक बनाए रखने के लिए लोग कभी नींबू पानी तो कभी मैंगो शेक का सहारा लेते हैं। लेकिन इस गर्मी रूटीन से थोड़ा हटकर ट्राई करें गुलकंद शेक। यह शेक न सिर्फ गर्मियों में शरीर में ठंडक बनाए रखता है बल्कि काफी सेहतमंद भी होता है। तो देर किस बात की आइए जानते हैं कैसे बनाया जाता है गुलकंद शेक।
गुलकंद शेक बनाने के लिए सामग्री-
-पान के पत्ते- 10
-गुलकंद- 4 टेबलस्पून
-शहद- 2 टेबलस्पून
-ठंडा दूध- 4 कप
-बादाम- 7-8
-पिस्ता- 7-8
-आइस क्यूब्स- 1/2 कप
गुलकंद शेक बनाने की विधि-
गुलकंद शेक बनाने के लिए सबसे पहले पान के पत्तों के डंठल तोड़कर उन्हें अच्छी तरह धोने के बाद मिक्सर में डालकर उनका पेस्ट बनाकर एक बाउल में रख लें। इसके बाद बादाम और पिस्ता के बारीक-बारीक टुकड़े कर उन्हें एक बाउल में अलग रख दें। अब पान के पत्तों का पेस्ट लेकर उसमें 4 कप ठंडा दूध मिलाकर अच्छे से घोल लें। इस दूध में गुलकंद,शहद और बारीक कटे बादाम और पिस्ता डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। गुलकंद शेक सर्व करते समय इसमें बर्फ के टुकड़े भी डाल सकते हैं।

Tara Tandi
Next Story