लाइफ स्टाइल

जाने ब्रेड पेस्ट्री बनाने की विधि

Kiran
13 July 2023 1:44 PM GMT
जाने ब्रेड पेस्ट्री बनाने की विधि
x
आवश्यक सामग्री
ब्रेड स्लाइस - 4
रंगीन शूगर बॉल - 2 चम्मच
चीनी - 3 कप
व्हिप क्रीम - 1/3 कप
चेरी - 2
पानी -1/3 कप
चॉकलेट चिप्स - 25-30
बनाने की विधि
- सबसे पहले फ्रिज में ठंडे बाउल में व्हिप क्रिम को पहले धीरे से 2 मिनट और फिर तेजी से 3 मिनट के लिए फेंट लें।
- अब एक कटोरी में चीनी को अच्छे से गोल कर एक शूगर सिरप बना लें।
- फिर ब्रेड को बीच में से और किनारे में से काट लें।
- ब्रेड को एक ट्रे में रख लें और उसके ऊपर शूगर सिरप अच्छे से लगा लें और फिर क्रीम की एक मोटी लेयर लगाकर उसको अच्छे से तैयार कर लें ।
- ऐसे ही 5 अलग - अलग ब्रेड पर लेयर लगा लें।
- सबसे आखिरी लेयर पर ब्रेड पर दोनों तरफ से क्रीम लगाकर पूरी तरह से कवर कर लें।
- आपकी ब्रेड पेस्ट्री बनकर तैयार है आप इसे चॉकलेट चिप्स, वेफ्रस से सजाकर सर्व कर सकते हैं।
Next Story