लाइफ स्टाइल

जानें कैसे बनाएं एवोकाडो फेस मास्क

Tara Tandi
16 Jun 2022 2:39 PM GMT
जानें कैसे बनाएं एवोकाडो फेस मास्क
x
एवोकाडो एक ऐसा फल है जोकि विटामिन बी1, बी2, बी3, बी6, सी, ई, और के साथ ही जिंक और पोटेशियम की अच्छी मात्रा से भरपूर होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। एवोकाडो एक ऐसा फल है जोकि विटामिन बी1, बी2, बी3, बी6, सी, ई, और के साथ ही जिंक और पोटेशियम की अच्छी मात्रा से भरपूर होता है। इसलिए ये आपकी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये एवोकाडो आपकी त्वचा को भी कई तरह के लाभ पहुंचा सकता है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए एवोकाडो फेस मास्क बनाने की विधि लेकर आए हैं। इस फेस मास्क के इस्तेमाल से आपको रिंकल फ्री और ग्लोइंग स्किन पाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इससे आपकी डेड स्किन एक्सफोलिएट होती है जिससे आपको सुपर हाइड्रेटिंग और मॉइश्चराइजिंग स्किन प्राप्त होती है, तो चलिए जानते हैं एवोकाडो फेस मास्क बनाने की विधि-

एवोकाडो फेस मास्क बनाने की सामग्री-
-एवोकाडो का मैश दो चम्मच पका हुआ
-ओट्स एक चम्मच पिसा हुआ
-आवश्यकतानुसार पानी
एवोकाडो फेस मास्क बनाने की विधि-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल लें।
इसके बाद आप इसमें एवोकाडो का मैश डालें।
फिर आप इसमें पिसा हुआ ओट्स डालें।
इसके बाद आप इन सारी चीजों में पानी डालें और एक स्मदू पेस्ट तैयार कर लें।
अब आपका एवोकाडो फेस मास्क बनकर तैयार हो चुका है।
फिर आप इसको लगाने से पहले अपने फेस को साफ कर लें।
इसके बाद आप इसको अपने पूरे फेस पर अच्छी तरह से लगा लें।
फिर आप इस पैक को कम से कम 20 मिनट तक लगाकर सुखाएं।
इसके बाद आप साधारण पानी की मदद से फेस वॉश कर लें।
फिर आप एक पसंदीदा मॉइश्चराइजर फेस पर जरूर लगाएं।
अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस फेस मास्क को हफ्ते में 2 बार जरूर लगाएं।
Next Story