लाइफ स्टाइल

जानें कैसे बनाएं अक्की रोटी

Tara Tandi
7 March 2022 7:34 AM GMT
जानें कैसे बनाएं अक्की रोटी
x
गेंहू के आटे की रोटी तो हर घर में बनती है। वहीं चने के आटे की रोटी और मल्टीग्रेन रोटियां भी लोगों ने खाई है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गेंहू के आटे की रोटी तो हर घर में बनती है। वहीं चने के आटे की रोटी और मल्टीग्रेन रोटियां भी लोगों ने खाई है। लेकिन आज हम बताएंगे चावल के आटे से बनी रोटी। जिसे अक्की रोटी कहते हैं। साउथ इंडिया की डिश में से एक ये रोटी कर्नाटक में काफी पसंद की जाती है। तो चलिए जानें क्या है अक्की रोटी बनाने का तरीका।

अक्की रोटी की सामग्री
दो कप चावल का आटा, एक बारीक प्याज कटा हुआ, हरा धनिया बारीक कटा हुआ, करी पत्ते सात से आठ बारीक कटे हुए, कद्दूकस किया हुआ एक छोटा टुकड़ा अदरक, दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक चम्मच जीरा, नमक स्वादानुसार, तेल।
अक्की रोटी बनाने की विधि
अक्की रोटी बनाने के लिए किसी बर्तन में दो कप चावल का आटा लें। इस आटे में बारीक कटी हरी मिर्च, हरी धनिया और करी पत्ते को डालें। साथ में प्याज को बारीक काटकर डाल दें। अदरक और जीरा के साथ नमक भी मिला दें। अब इस आटे को गूंथ लें। ध्यान रहे की आटे को गूंथने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें। अब इस आटे को तेल लगाकर चिकना कर रख दें।
अक्की रोटी बनाने के लिए नॉनस्टिक तवा लें। इसे गर्म कर लें। चावल के आटे की लोई बनाकर रोटी का आकार दें। इसके किनारे थोड़ा सा फट जाएंगे। इसे बेलने के लिए सूखे आटे की मदद से धीरे-धीरे बेलें। अब तवे पर डालकर अच्छे से सेंके। तेल की मदद से सुनहरा कर लें। तैयार है चावल की बनी रोटी। इसे नारियल की चटनी के साथ खाया जा सकता है। आप चाहें तो रायता या फिर टमाटर की चटपटी चटनी के साथ सर्व करें। नाश्ते में तैयार करने के लिए अक्की रोटी बिल्कुल परफेक्ट डिश है। वहीं चावल से बनी ये रोटी सेहत से भी भरपूर है। अगर आप नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं तो एक बार इस रोटी को जरूर ट्राई करें।
Next Story