लाइफ स्टाइल

रोशनी चोपड़ा से जानिए आंखों के नीचे की सूजन को चम्मच से कैसे करें दूर

SANTOSI TANDI
17 July 2023 6:51 AM GMT
रोशनी चोपड़ा से जानिए आंखों के नीचे की सूजन को चम्मच से कैसे करें दूर
x
रोशनी चोपड़ा से जानिए आंखों के नीचे
हर लड़की चाहती है कि उसकी आंखें बेहद खूबसूरत नजर आए। इसके लिए कई सारे ट्रीटमेंट का इस्तेमाल भी वो अपने चेहरे पर करती हैं। सबसे ज्यादा वो महिलाएं जिनकी आंखों के नीचे सूजन रहती है। इसकी वजह से वो काफी परेशान रहती हैं। आंखों के नीचे होने वाली सूजन का कारण लेट नाइट तक जागना और लो बीपी जैसी समस्याएं होती हैं।
अगर आपको भी यही परेशानी है तो इसके लिए आप टीवी एक्ट्रेस रोशनी चोपड़ा के शेयर गए तरीके को ट्राई कर सकती हैं। ये तरीका काफी आसान है और इसलिए इसे आप आसानी से ट्राई कर सकती हैं। बता दें कि रोशनी चोपड़ा अक्सर ब्यूटी से जुड़ी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं जिसको आप भी फॉलो करके अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकती हैं।
स्टेप-
अपनी आंखों के नीचे मौजूद सूजन को हटाने के लिए आपको किसी प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है बल्कि इसके लिए आपको चम्मच की जरूरत है। सबसे पहले दो स्टील की चम्मच लें। इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए रेफ्रिजरेटर में रख दें और अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर या फिर फेस ऑयल से मसाज करें।
स्टेप-
जब चम्मच अच्छे से ठंडी हो जाए तो इसको सर्कुलर मोशन में अपनी आंखों के नीचे और पूरे फेस पर घूमाएं। जैसे आप क्रीम या फिर फेशियल (Facial tips) करते वक्त अपने चेहरे पर अपने हाथों को घुमाती हैं। इसके बाद अपने चेहरे को थोड़ी देर के रेस्ट करने दें। देखिए कुछ देर बाद आपकी आंखों के नीचे की पफीनेस दूर हो जाएगी।
इन चीजों का कर सकती हैं इस्तेमाल
आप चम्मच के अलावा जेड रोलर से भी अपनी आंखों की पफीनेस को कम कर सकती हैं। इसके लिए आपको जेड रोलर को धीरे-धीरे अपनी आंखों के नीचे मौजूद सूजन पर रोल करना है। इस प्रक्रिया को आप रोज करेंगी तो डार्क सर्कल के साथ-साथ पफीनेस भी कम हो जाएगी।
अंडर आई मास्क का इस्तेमाल भी आप पफीनेस को कम करने के लिए कर सकती हैं। इसके लिए आप मार्केट से इन्हें खरीद सकती हैं वरना घर पर मौजूद मुल्तानी मिट्टी (मुल्तानी मिट्टी फेसपैक) और कॉफी पाउडर का इस्तेमाल करके इसे सही कर सकती हैं। अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो थोड़ा संभलकर इसका इस्तेमाल करें।
बादाम ऑयल का इस्तेमाल भी आप आंखों की पफीनेस को कम करने के लिए कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने हाथों पर थोड़ा सा ऑयल लें। इसके बाद इसे अपनी आंखों के नीचे लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। इससे आपकी आंखें रिलेक्स हो जाएगी, साथ ही पफीनेस भी कम हो जाएगी।
आप भी बताए गए इन तरीकों से पफीनेस दूर कर सकती हैं। यह बिल्कुल नेचुरल तरीका है पफीनेस को दूर करने का जिससे ट्राई करने के कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है लेकिन फिर भी इसे इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि हर किसी की त्वचा चीजों के प्रति अलग तरह से प्रतिक्रिया करती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story