लाइफ स्टाइल

रोशनी चोपड़ा से जानें आलू की मदद से कैसे करें डार्क सर्कल दूर

Mohammed Raziq
5 Jun 2023 6:10 PM IST
रोशनी चोपड़ा से जानें आलू की मदद से कैसे करें डार्क सर्कल दूर
x
रोशनी चोपड़ा से जानें आलू
डार्क सर्कल की वजह से हमारे पूरे चेहरे की लुक खराब हो जाती है। इसी वजह से बहुत से लोग डार्क सर्कल को छुपाने के लिए मेकअप का यूज करते हैं। हालांकि, हम आज आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसी ट्रिक जिसकी मदद से आप डार्क सर्कल को आसानी से छूमंतर कह पाएंगे।
कुछ समय पहले एक्ट्रेस रोशनी चोपड़ा ने एक वीडियो शेयर कर डार्क सर्कल को दूर करने का ट्रिक बताए। आलू का रस आपकी थकी हुई आंखों को चमकाने में बहुत मदद कर सकता है क्योंकि आलू में विटामिन सी, विटामिन के और बी 3 भरपूर मात्रा में मौजूद होता है।
इसे भी पढ़ेंः डार्क सर्कल को कम करने में मदद करेगा ये देशी नुस्खा, आजमाकर देखें
कैसे करें आलू यूज
आधा आलू लें और उसे धो लें। अब आलू को कद्दूकस करके रस निचोड़ लें। अब आलू के रस में रुई डुबोकर रखें और फिर 10-15 मिनट के लिए आंखों पर लगाएं। इस ट्रिक को बार-बार फॉलो करने से डार्क सर्कल गायब हो जाएंगे। इस ट्रिक से थकी हुई आंखे और नींद कम होने जैसे कारणों की वजह से डार्क सर्कल गायब होते हैं। हालांकि अगर आपको डार्क सर्कल ज्यादा हैं तो आप कृपया डॉक्टर से सलाह लें।
आलू के रस में मिला सकते हैं खीरा
अगर आप चाहें तो आलू के रस में खीरे का रस भी मिला सकते हैं। इससे भी डार्क सर्कल जल्दी हटते हैं और साथ ही आंखों को ठंडक मिलती है। गर्मियों के लिए यह ट्रिक काफी अच्छी है। डार्क सर्कल से बचने का सबसे सही तरीका यही है कि आप नींद पूरी करें। अधिकतर लोगों को नींद पूरी ना होने की वजह से ही इस दिक्कत का सामना करना पड़ता है। डार्क सर्कल के साथ-साथ चेहरे की रौनक भी प्रभावित होती है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Next Story