लाइफ स्टाइल

लौकी के जूस को पीने का सही तरीका एक्सपर्ट से जानें

SANTOSI TANDI
13 Jun 2023 11:29 AM GMT
लौकी के जूस को पीने का सही तरीका एक्सपर्ट से जानें
x
लौकी के जूस को पीने का
लौकी का जूस सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है लेकिन इसे सही समय, सही मात्रा और सही तरीके से पीना जरूरी है। लौकी के जूस में भरपूर मात्रा में न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, जिंक और आयरन अधिक पाए जाते हैं। यह लिवर के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके साथ ही वजन घटाने के लिए भी यह फायदेमंद होता है। आयुर्वेद के अनुसार, किसी भी चीज से पूरा लाभ पाने के लिए उसे सही समय पर और सही मात्रा में खाना बहुत जरूरी होता है। अगर आप किसी अच्छी चीज को भी गलत समय और जरूरत से अधिक मात्रा में खाते हैं, तो यह आपके लिए नुकसानदेह हो सकती है। लौकी के जूस को किस तरह से पीना चाहिए, कैसे ये सेहत के लिए फायदेमंद होता है, इस बारे में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट नीतिका गोयल जानकारी दे रही हैं। एक्सपर्ट की मानें तो लौकी का जूस सभी के लिए एक जैसी मात्रा में पीने वाली चीज नहीं है। लौकी का जूस कितनी मात्रा में पीना चाहिए, कब पीना चाहिए, इस बारे में समझना जरूरी है।
लौकी के जूस को पीना का सही तरीका
अक्सर लोग लौकी के जूस को खाली पेट पीते हैं ताकि ज्यादा फायदा मिल सके। लेकिन अगर आपका वजन कम है, आप कमजोर हैं तो आपको इसे खाली पेट नहीं पीना चाहिए वरना आपका वजन बहुत कम हो सकता है और इससे आप कमजोर भी हो सकते हैं।
वहीं जिन लोगों को मोटापे की समस्या है, उन्हें लौकी के जूस(सब्जियों के जूस के फायदे) को खाली पेट पीना चाहिए। इससे वजन तेजी से कम होगा।
कुछ लोग शाम को काम से घर आने के बाद लौकी का जूस पीते हैं लेकिन आयुर्वेद के हिसाब से यह गलत है। लौकी के जूस की तासीर ठंडी होती है और आयुर्वेद में शाम के वक्त ठंडी चीजों को लेना नुकसानदेह माना जाता है।
कुछ लोगों को मौसम और शरीर की प्रकृति के आधार पर लौकी का जूस तो कुछ को लौकी का सूप पीने की सलाह दी जाती है, आपके शरीर के हिसाब से क्या सही है, इस बात का ख्याल जरूर रखें।
यह भी पढ़ें-फ्रूट जूस या वेजिटेबल जूस, कौन सा जूस है ज्यादा हेल्दी
लौकी के जूस की जगह लौकी की सब्जी खाने पर आपको उतना फायदा नहीं मिलेगा। आप लौकी की सब्जी को बेशक अपनी डाइट में शामिल करें लेकिन अगर आपको लौकी का जूस पीने की सलाह दी गई है, तो इसे स्किप न करें।
लौकी का जूस सीमित मात्रा में ही पीना चाहिए। इसकी मात्रा आपके डाइजेशन पर निर्भर करेगी, जिस बारे में एक्सपर्ट से बात करना चाहिए। हालांकि दिन में 1 गिलास लौकी का जूस पिया जा सकता है।
लौकी के जूस में काला नमक(काले नमक के फायदे), काली मिर्च और पुदीना मिलाकर पीना चाहिए। इससे ज्यादा लाभ मिल सकता है।
यह भी पढ़ें-खुद को फिट रखने के लिए बॉलीवुड सेलीब्रिटी इन विशेष समय पर पीते हैं फलों का जूस
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story