लाइफ स्टाइल

‘नो एंट्री’ के 20 साल पूरे, लारा दत्ता ने साझा किया अनकहा किस्सा

SHIDDHANT
26 Aug 2025 10:03 PM IST
‘नो एंट्री’ के 20 साल पूरे, लारा दत्ता ने साझा किया अनकहा किस्सा
x

LIFESTYLE लाइफस्टाइल: साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म ‘नो एंट्री’ आज भी दर्शकों की पसंदीदा बनी हुई है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की थी और इसमें सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान, बिपाशा बसु, लारा दत्ता, ईशा देओल, सेलिना जेटली और बोमन ईरानी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में थे। फिल्म के 20 साल पूरे होने पर एक्ट्रेस लारा दत्ता ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया कि बिपाशा बसु का रोल उन्हें पहले ऑफर किया गया था। लारा ने लिखा कि कॉमेडी में यह उनका पहला कदम था और काजल का किरदार उनके अब तक के सबसे अलग रोल में से एक था। उन्होंने बताया कि इस पंजाबी पत्नी के किरदार को निभाना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था, लेकिन उन्होंने इसे पूरी तरह अपनाया और मजे के साथ निभाया।

लारा ने सह-कलाकारों का भी धन्यवाद किया और कहा कि फरदीन खान ने अपना रोल अच्छे से निभाया, वहीं ईशा देओल और सेलिना के साथ उनकी दोस्ती अच्छी रही। सलमान खान के साथ यह उनका पहला अनुभव था और थोड़ी नर्वस थीं।कुछ समय पहले फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी ने बताया था कि ‘नो एंट्री 2’ बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी लिखने में 2-3 महीने लगेंगे और नई कास्ट के साथ यह फिल्म बनाई जाएगी, लेकिन अभी कास्ट का खुलासा नहीं हुआ है।

Next Story