लाइफ स्टाइल

लाजवंती या छुईमुई में हैं कई औषधीय गुण, इन 5 समस्याओं में है कारगर

Deepa Sahu
12 Nov 2022 3:15 PM GMT
लाजवंती या छुईमुई में हैं कई औषधीय गुण, इन 5 समस्याओं में है कारगर
x
छुईमुई या लाजवंती (Chui Mui Benefits) एक बारहमासी पौधा है, जिसे आप आसानी से अपने घर के आस-पास पा सकते हैं। आयुर्वेद में इसे गुणों का खान माना गया है जो कि इंफेक्शन से लेकर मेंटल हेल्थ के लिए कारगर माना जाता है। दरअसल, छुईमुई में एंटीवायरल और एंटीफंगल गुण होते हैं, साथ ही ये एंटीडिप्रेसेंट वाले गुण भी होते हैं जो कि आपकी सोचने की शक्ति, दिमाग, तनाव और अवसाद से बचने में मदद कर सकते हैं। साथ ही ये कई गंभीर बीमारियों के इलाज में भी मददगार है। कैसे, जानते हैं।
लाजवंती या छुईमुई के फायदे- Chui Mui or Shame plant Health Benefits
1. बवासीर में है फायदेमंद
बवासीर में लाजवंती या छुईमुई काफी फायदेमंद है। ये फाइबर से भरपूर होता है जो कि मल त्याग को आसान बनाता है और बवासीर की दिक्कत में कारगर तरीके से काम करता है। बवासीर की समस्या में इसे पीस कर और इसमें मिश्री मिला कर सुबल खाली पेट पिएं। बवासीर में ये पहले तो बॉवेल मूवमेंट को तेज करेगा और फिर मल त्याग में मदद करेगा। इस तरह ये बवासीर में फायदेमंद होगा।
2. एंटी-अस्थमेटिक है
छुईमुई के पत्तों में एंटी-अस्थमेटिक प्रभाव होता है। ये अस्थमा से राहत दिलाने में मददगार है। अस्थमा को कंट्रोल करने में यह काफी कारगर तरीके से काम करती है। इसके लिए आपको इन पत्तियों को अपनी चाय में शामिल करना है और इसे अस्थमा में लेना है। ये एंटीएलर्जिक की तरह भी काम करेगी और अस्थमा को ट्रिगर से रोकेगी।
3. शरीर में एक्ने और दाने होने पर
अगर आपके शरीर में एक्ने और दाने की समस्या हो रही है तो आपको छुईमुई का सेवन करना चाहिए। छुईमुई की पत्तियों को खाने से ये खून साफ करती है और एक्ने और दाने को होने से रोकती है। इस तरह ये स्किन की तमाम समस्याओं में कारगर है।
4. स्ट्रेस कम करने में
स्ट्रेस कम करने में छुईमुई का सेवन काफी फायदेमंद है। इसका सेवन दिमाग को शांत करता है। साथ ही ये तनाव को कम करने में मददगार है। इसके अलावा ये मूड स्विंग्स को कंट्रोल करनेऔर दिमाग को ठंडा करता है, जिससे डिप्रेशन के लक्षणों से बचा जा सकता है। तो, इसके लिए आप इसके पत्तों और छाल के अर्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
5. पेट में इंफेक्शन होने पर
पेट में इंफेक्शन होने पर छुईमुई का सेवन काफी कारगर हो सकता है। ये एंटीबैक्टीरियल है जो कि पेट के कीड़ों या बैक्टीरिया को मार कर इंफेक्शन को कम करने में मदद कर सकता है। इसके लिए सुबह खाली पेट छुईमुई की पत्तियों को पीस कर इसमें शहद में मिला कर लें। ये पेट के कीड़ों को मारने में मदद कर सकते हैं।
Next Story