- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Ladoo Recipe: लड्डू...
लाइफ स्टाइल
Ladoo Recipe: लड्डू बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान
Bharti Sahu 2
1 Sept 2024 6:19 AM IST

x
Ladoo Recipe: पूजा के दौरान भगवान के भोग में लड्डू का प्रसाद अधिक चढ़ता है। मान्यता है कि भगवान गणेश को मोदक पसंद हैंं और बजरंगबली जी को बेसन के लड्डू प्रिय है। इसलिए आप लड्डू का भोग लगा रहे हैं या परिवार व मेहमानों के सामने लड्डू परोस रहे हैं तो इस बार बाजार से लड्डू न लाएं, बल्कि घर पर लड्डू बनाएं। बाजार जैसे स्वाद और शेप के लड्डू आसानी से आप घर पर बना सकते हैं। इसलिए कुछ आसान से टिप्स और ट्रिक्स को अपनाएं।
लड्डू बनाने के टिप्स
अगर आप बेसन के लड्डू बना रहे हैं तो थोड़ा सा थिक बेसन लें और उसे अच्छी तरह से छान लें।
बेसन को हाथों से अच्छी तरह से मसल लें ताकि कोई गांठ न रह जाए।
लड्डू बनाने के लिए घी की कंजूसी न करें।
लड्डू के लिए चाशनी बनाते समय उसे तब तक पकाएं जब तक चीनी पूरी तरह से खुल न जाए।
बेसन को धीमी आंच पर रखकर भूनें और चलाते रहें, इससे बेसन जलेगा भी नहीं और लम्पस भी नहीं बनेंगे।
बेसन में धीरे-धीरे पानी डालकर मिलाएं।
लड्डू में ड्राई फ्रूट्स मिला रहे हैं तो पहले उसे अच्छे से रोस्ट कर लें।
बेसन भुनने के बाद लड्डू चिपचिपे लगें तो कुछ देर फ्रिज में रख दें।
लड्डू का शेप देते समय थोड़ा पिघला हुआ घी मिला लें, इससे लड्डू टूटेंगे नहीं।
TagsLadooलड्डूध्यान LadooLadduAttention जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





