लाइफ स्टाइल

प्लेटलेट्स की कमी से हो सकती है जानलेवा साबित, इन चीजों का करें इसकी पूर्ति

Shubhra Nandy
21 Dec 2022 12:29 PM IST
प्लेटलेट्स की कमी से हो सकती है जानलेवा साबित, इन चीजों का करें इसकी पूर्ति
x

फाइल फोटो 

स्वस्थ रहने के लिए शरीर के सभी अंगों और सेल्स का सही तरीके से काम करना बेहद जरूरी है

जनता से रिश्ता वबेडेस्क | स्वस्थ रहने के लिए शरीर के सभी अंगों और सेल्स का सही तरीके से काम करना बेहद जरूरी है। अगर आपके खून में प्लेटलेट्स की संख्या पूरी होगी, तो आप काफी हद तक खुद को सेहतमंद रख पाएंगे। लेकिन अगर शरीर में प्लेटलेट्स की कमी है, तो आप कई बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। प्लेटलेट्स हमारे शरीर में एक बेहद अहम भूमिका निभाते हैं। यह एक ऐसी सेल्स होती है, जो ब्लीडिंग रोकने और ब्लड क्लॉट्स बनाने का काम करती है। ऐसे में इसकी कमी से कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं और जान तक जा सकती है। ब्लड में प्लेट्लेट्स की कमी को थ्रोम्बोसाइटोपेनिया (Thrombocytopenia) के नाम से जाना जाता है।

शरीर में कई वजहों से इसकी कमी हो सकती है। इसमें इंफेक्शन, कैंसर ट्रीटमेंट, शराब का ज्यादा सेवन, बुखार, डेंगू आदि शामिल हैं। शरीर में प्लेटलेट्स की कमी होने पर कई तरह की लक्षण दिखाई देते हैं, जिनकी समय से पहचान कर इसका उचित इलाज करना जरूरी है। थकान, छोटी सी चोट लगने पर बहुत ज्यादा ब्लीडिंग, मसूड़ों से खून निकलना, मल या यूरिन से खून आना आदि शरीर में प्‍लेटलेट्स की कमी के लक्षण हो सकते हैं। अगर आपको भी ऐसे कुछ लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो इन फूड आइटम्स की मदद से आप अपने शरीर में प्लेटलेट्स की कमी को पूरा कर सकते हैं।
पपीता
अक्सर शरीर में प्लेटलेट्स की कमी होने पर पपीता खाने की सलाह दी जाती है। दरअसल, प्लेटलेट्स की कमी होने पर पपीते का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। सिर्फ पपीता ही नहीं, बल्कि इसके पत्ते का रस भी प्लेटलेट्स के लिए काफी गुणकारी है। डेंगू के मरीजों को खासतौर पर पपीते की पत्तियों का रस पीने की सलाह दी जाती है।
चुकंदर
चुकंदर खाने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। खून में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए साथ ही चुकंदर शरीर में प्लेटलेट्स की कमी पूरा करने भी काफी मददगार है। यही वजह है कि इसे गुणों की खान भी कहा जाता है। आयरन, एंटीऑक्सीडेंट और हेमोस्टेटिक जैसे गुणों से भरपूर चुकंदर का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में न सिर्फ खून की कमी पूरी होती है, बल्कि प्लेटलेट्स की संख्या में वृद्धि होती है।
अनार
अक्सर बीमार व्यक्ति को अनार खाने की सलाह दी जाती है। इसकी वजह अनार के अनगिनत गुण है। अनार का सेवन हमें कई तरह की बीमारियों से दूर रखता है। इसमें मौजूद फाइबर, विटामिन के,सी और बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। अनार के अंदर इम्युनिटी बढ़ाने वाले तत्व भी पाए जाते हैं। ऐसे में प्लेटलेट्स की कमी से जूझ रहे व्यक्ति के लिए इसका सेवन काफी फायदेमंद साबित होगा।
खजूर
शरीर में प्लेटलेट्स की कमी दूर कर इसकी संख्या बढ़ाने के लिए खजूर भी काफी लाभकारी है। खजूर के अंदर आयरन के अलावा अन्य कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में मदद करते हैं। ऐसे में अगर आपके शरीर में प्लेटलेट्स कम हैं, तो सुबह खाली पेट खजूर का सेवन लाभदायक होगा।
साबुत अनाज
अगर आपके खून में प्लेटलेट्स काउंट कम हो गए हैं, तो आप इसे बढ़ाने के लिए साबुत अनाज का सेवन कर सकते हैं। जौ, मक्का, गेहूं जैसे साबुत अनाज में कई ऐसे में विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो ब्लड प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ाने में सहायक होते हैं।

Next Story