- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- क्रोंच बीज: पुरुष के...
लाइफ स्टाइल
क्रोंच बीज: पुरुष के लिए एक चमत्कारी आयुर्वेदिक 'टॉनिक', जो तन-मन दोनों का रखे ख्याल
SHIDDHANT
1 Dec 2025 9:23 PM IST

x
Delhi दिल्ली: क्रोंच बीज कोई साधारण बीज नहीं, बल्कि पुरुषों के लिए एक बेहद शक्तिशाली नैचुरल टॉनिक माना जाता है। पुराने आयुर्वेदिक ग्रंथ चरक संहिता, भावप्रकाश और राजनिघंटु में इसे वृष्य, बल्य और रसायन बताया गया है। क्रोंच बीज एक ऐसा आयुर्वेदिक टॉनिक है जो शरीर और मन दोनों को मजबूत करता है और यही कारण है कि इसे सदियों से पुरुषों के लिए बेहद खास माना गया है।
इसका सबसे पहला फायदा यह है कि यह वीर्य की गुणवत्ता और मात्रा दोनों बढ़ाता है। पुरुषों की शुक्र धातु को पोषण देकर शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है। कई आधुनिक शोध भी बताते हैं कि यह स्पर्म काउंट और टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाने में सहायक है। दूसरा बड़ा फायदा यह है कि इसमें मौजूद एल-डीओपीए तनाव हार्मोन को कम करता है, जिससे मन शांत रहता है, नींद अच्छी आती है और यौन स्वास्थ्य में सुधार होता है।
क्रोंच बीज शारीरिक ताकत बढ़ाने में भी मदद करता है। जिम जाने वाले या मेहनत वाला काम करने वाले लोग इसे लेने पर ज्यादा ऊर्जा महसूस करते हैं। इसके रसायन गुण उम्र बढ़ने के असर जैसे बाल झड़ना, कमजोरी और थकान को भी कम करते हैं। नपुंसकता, शीघ्रपतन और कमजोरी में भी यह बहुत फायदेमंद माना जाता है क्योंकि यह नसों को मजबूती देता है। दिमाग के लिए भी यह एक बेहतरीन औषधि है। डोपामिन बढ़ने से फोकस, मूड, मेमोरी और नींद में सुधार होता है।
इसे लेने के कई तरीके हैं। सबसे असरदार तरीका है आधा चम्मच क्रोंच बीज चूर्ण गुनगुने दूध और मिश्री के साथ, रात को सोने से पहले। यह शक्ति बढ़ाने और हार्मोन बैलेंस में मदद करता है। अश्वगंधा, शतावरी या घी-मिश्री के साथ मिलाकर भी इसे लिया जा सकता है। लेकिन सावधानी भी जरूरी है। इसे ज्यादा मात्रा में नहीं लेना चाहिए, वरना सिरदर्द, गैस या तेज धड़कन हो सकती है। हृदय रोग, बीपी या पार्किंसन की दवा लेने वाले लोग डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
Tagsक्रोंच बीजआयुर्वेदपुरुष स्वास्थ्यवीर्य वृद्धिटेस्टोस्टेरोनतनाव कमयौन स्वास्थ्यऊर्जा बढ़ाने वालानींद सुधारमानसिक फोकसजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





