लाइफ स्टाइल

कृष्णा जन्माष्टमी 2022: घर में मनाना चाहते हैं कृष्ण जन्माष्टमी, तो ऐसे करें प्लान

Bhumika Sahu
17 Aug 2022 9:23 AM GMT
कृष्णा जन्माष्टमी 2022: घर में मनाना चाहते हैं कृष्ण जन्माष्टमी, तो ऐसे करें प्लान
x
कृष्ण जन्माष्टमी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिंदू धर्म में जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2022) का विशेष महत्व होता है। इस बार यह त्योहार 18 और 19 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसे में इस दिन लोग दिनभर व्रत करते हैं और रात 12:00 बजे भगवान श्री कृष्ण का जन्म होता हैं। मंदिरों में तो बड़े धूमधाम से कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाता है। लेकिन अगर आप घर में भी भव्य तरीके से कृष्ण जन्मोत्सव मनाने की तैयारी कर रहे हैं, तो आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप घर पर कृष्ण जन्मोत्सव मना (Janmashtami decoration Idea) सकते हैं...

ऐसे करें डेकोरेशन
कृष्ण जन्माष्टमी पर घर को डेकोरेट करने के लिए एक ऐसा हिस्सा चुने जो स्वच्छ हो और जहां पर लाइटिंग्स भी अच्छी हो। आप पूरब की दिशा भगवान कृष्ण के जन्म के लिए चुन सकते हैं। इस जगह को डेकोरेट करने के लिए आप सुंदर सा पालना लें। इसके चारों तरफ फूल, लाइट्स और डेकोरेटिव चीजों से डेकोरेशन करें और यहां भगवान श्री कृष्ण को विराजमान करें।
बच्चों को बनाएं राधा कृष्ण
कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर घर में मौजूद बच्चों को आप राधा कृष्ण बनाएं और उनकी ढेर सारी फोटोस क्लिक करें। उनसे डांस करवाएं और गाने बजाएं। इस दौरान आप अपनी कॉलोनी के कुछ बच्चों को बुलाकर उनके कुछ कार्यक्रम भी आयोजित कर सकते हैं।
रंगोली बनाएं
हिंदू धर्म में रंगोली का विशेष महत्व माना जाता है। यह सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक होता है और आपके घर को खूबसूरत भी बनाता है। ऐसे आप घर के आंगन में और पूजा करने वाले स्थान पर रंगोली जरूर बनाएं और उसमें आप श्री कृष्ण जन्माष्टमी की झलक दिखाएं। आप चाहे तो इस में मोर पंख बना सकते हैं, दही हांडी बना सकते हैं या फिर भगवान श्री कृष्ण की आकृति बना सकते हैं।
भोग में बनाएं ये चीज
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण को तरह-तरह की भोग लगाए जाते हैं। इसमें माखन मिश्री और धनिया की पंजीरी विशेष रुप से कान्हा जी को चढ़ाई जाती है। ऐसे में आप घर पर धनिया के पाउडर से पंजीरी बनाएं और माखन मिश्री का भोग लगाएं। व्रत खोलने समय इन्हीं चीजों का सेवन करें।
नए वस्त्र पहनाएं
कान्हा जी के जन्म के लिए आप उन्हें नए और सुंदर वस्त्र पहनाएं। आप चाहे तो घर पर भी नए कपड़ों से उनके लिए सुंदर-सुंदर ड्रेस बना सकते हैं। इसके अलावा उन्हें मुकुट पहनाएं, बांसुरी लगाएं और चंदन से टिका लगाकर उनका श्रृंगार करें।


Next Story