लाइफ स्टाइल

Korean Skin Care: ग्लास स्किन के लिए इन घरेलू चीजों का करें इस्तेमाल

Bharti Sahu 2
21 Oct 2024 4:13 AM GMT
Korean Skin Care: ग्लास स्किन के लिए इन घरेलू चीजों का करें इस्तेमाल
x
Korean Skin Care: कोरियन लड़कियों जैसी खूबसूरत त्वचा पाने के लिए जरूरी है कि आप अपनी स्किन पर घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें। ऐसा इसलिए क्योंकि आप जितनी नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करेंगी, उतनी ही त्वचा हेल्दी नजर आएगी। इसके लिए आप चाहें तो अपनी ब्यूटीशियन से राय लेकर भी चीजों का इस्तेमाल चेहरे पर कर सकती है।
क्लीन स्किन के लिए बनाएं ग्रीन टी टोनर
अगर आपकी स्किन पर हमेशा ऑयल रहता है, तो ऐसे में आप ग्रीन टी टोनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें हाइड्रेटेड गुण होते है। इससे चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो नजर आता है। आप इसे घर पर बनाकर स्टोर भी कर सकते हैं। साथ ही, रोजाना चेहरे पर लगा सकते हैं।
इस तरह बनाएं ग्रीन टी टोनर
Green tea toner
इसके लिए आपको 2 ग्रीन टी बैग लेना है।
इसे पानी में अच्छे से उबालना है।
फिर इस पानी को ठंडा करना है।
अब इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल और रोज वाटर मिलाना है।
इसे एक स्प्रे बोतल में डालना है।
फिर इसे अपने चेहरे पर सुबह और शाम को स्प्रे करना है।
इसे लगाने से आपका चेहरा हाइड्रेट रहेगा। साथ ही, ग्लो भी दिखाई देगा।
ग्रीन टी फेस मास्क का करें इस्तेमाल
अगर आपकी त्वचा के पोर्स लॉक हो गए हैं, तो इसे खोलने के लिए आप फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप घर पर इसका मास्क तैयार करें और अप्लाई करें।
इस तरह बनाएं फेस मास्क

फेस मास्क बनाने के लिए आपको चाय की पत्तियों को निकालकर दही और शहद के साथ पीसना है।
अब इसको अच्छे से पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाना है।
फिर इसे 15 से 20 मिनट लगे रहने देना है।
चेहरे को पानी से साफ करना है।
फिर मॉइश्चराइजर लगाकर चेहरे को हाइड्रेट रखना है।
इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे का ग्लो नेचुरली बढ़ जाएगा।
Next Story