लाइफ स्टाइल

KOLHAPURI MISAL PAV RECIPE: बनाइये टेस्टी चटपटी कोल्हारी जैसी मिसाल पाव जानिए रेसिपी

Ritisha Jaiswal
24 Jun 2024 2:15 AM GMT
KOLHAPURI MISAL PAV RECIPE: बनाइये टेस्टी चटपटी कोल्हारी जैसी मिसाल पाव  जानिए रेसिपी
x
KOLHAPURI MISAL PAV RECIPE :भारत को उसके विभिन्न क्षेत्रों की संस्कृति और उनके पकवानों के लिए जाना जाता हैं। सभी क्षेत्रों के व्यंजन अपनी विशेषता लिए हुए होते हैं। आज हम आपके लिए कोल्हापुरी स्वाद की 'मिसल पाव' बनाने की Recipe लेकर आए हैं, जिसे मुंबई में बहुत पसंद किया जाता हैं औए इसको आप अपने घर पर आसानी से बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं 'मिसल पाव' MISAL PAV बनाने की Recipe के बारे में।
* आवश्यक सामग्री INGREDIENTS :
- 2 कप अंकुरित मूंग दाल
- 1 चम्मच इमली का गूदा
- 1 आलू, बारीक कटा हुआ
- 1-2 प्याज, बारीक कटे हुए
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर
- 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 3 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1-2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
- 1 कटा टमाटर, बारीक कटा हुआ
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच राई
- 2 कप पानी
- 10-12 कड़ी पत्ते
- 2 चम्मच तेल
- 1 चम्मच शक्कर
- चुटकीभर हींग
- नमक स्वादानुसार
* सजावट के लिए :
- 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
- 1 चम्मच कटी हरी धनिया
- 1 कप सेव
- नींबू के टुकड़े
* बनाने की विधि RECIPE:
- सबसे पहले अंकुरित दाल को धोकर छान लें और फिर उसे, कटे आलू, टमाटर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, नमक, चुटकीभर हींग और तीन कप पानी के साथ मिला कर कुकर में 3 सीटी आने तक पकाएं।
- अब एक कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें राई और जीरा डालकर गरम करें।
- जबजीरा चटखने लगे तो उसमें हींग और कड़ी पत्ते डालें और कुछ देर बाद उसमें कटा प्याज डालकर चलाएं।
- जब प्याज हल्का भूरा हो जाए तो उसमें नमक और चीनी मिलाएं।
- अब उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर चलाएं और फिर बचे हुए सारे मसाले डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- जब मसाले मिक्स हो जाएं तो उसमें इमली का गूदा मिलाएं और इसे कुछ देर तक पकने दें।
- अब उबली हुई अंकुरित मूंग डालकर चलाएं। अगर ग्रेवी कम लगे तो उसमें पानी मिला सकते हैं। ग्रेवी गाढ़ी होने तक इसे पका लें।
- पाव पर बटर या तेल लगाकर तवे पर 30 सेकेंड SECOND के लिए दोनों ओर सेंक लें।
- अब एक प्लेटPLATE पर पाव और ग्रेवी को निकाल लें। ग्रेवी GRAVY पर को कटे प्याज, टमाटर, सेव, नींबू और कटी हरी धनिया से सजाकर सर्व SERVE करें।
Next Story