लाइफ स्टाइल

Kokum Sharbat: खूब पिया जाता है कोकम शरबत, जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका

Tulsi Rao
11 July 2022 12:50 PM GMT
Kokum Sharbat: खूब पिया जाता है कोकम शरबत, जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कोकम के पौधे का इस्तेमाल मसाले और दवाई बनाने के लिए किया जाता है। रिपोर्ट्स की मानें तो कोकम भूख को कम करने में मदद करता है। वैसे इसका इस्तेमाल शरबत बनाने के लिए किया जाता है। ये फल छोटे और गोल आकार में आता है जिसका रंग गहरा बैंगनी होता है। यूं तो ज्यादातर फलों का स्वाद खट्टा या मीठा होता है, लेकिन इसका स्वाद नमकीन होता है। हालांकि कई लोगों को इसका स्वाद क्रैनबेरी जैसा लगता है। कोकम के कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं। इसे या तो कच्चा खाया जा सकता है या जूस के रूप में पिया जा सकता है। यहां हम बता रहे हैं कोकम के फायदे और इसका शरबत बनाने का तरीका

कोकम के फायदे (Kokum ke Fayde)
1) कोकम में कूलिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, ऐसे में गर्मी के मौसम में इसे पीने के लिए अच्छा फल माना जाता है। कोकम शर्बत पीने से आप रिफ्रेशिंग और एनर्जेटिक महसूस करते है। कोकम शरबत पीने से डिहाइड्रेशन को रोकने में मदद मिलती है।
2) आयुर्वेद के मुताबिक कोकम का इस्तेमाल घावों के इलाज के लिए किया जाता है। कोकम के हेल्थ बेनिफिट्स आंत समस्याओं, कान के संक्रमण, घावों, पीरियड में देरी और सूजन संबंधी समस्याओं से परेशान लोगों के लिए अच्छा माना जात है।
3) कोकम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों और स्किन की बनावट में सुधार करने में मदद करते हैं। इसमें एंटी-एजिंग गुण होते हैं जो सेल्स की मरम्मत में मदद करते हैं।
4) कोकम कैलोरी में कम होती है। इसके हेल्थ बेनिफिट्स शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसी के साथ यह दिल की बीमारी से परेशान लोगों के लिए अच्छा है। इसके अलावा, ये फल वजन घटाने में मदद करता है।
सामग्री
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए कोकम का फल, पानी, शक्कर, इलायची पाउडर, जीरा पाउडर, काला नमक
कैसे बनाएं
इसे बनाने के लिए कोकम को अच्छे से पानी में धोएं और फिर इसे काट कर इसका बीज अलग करें। अब इसके पल्प और बाहरी हिस्से को पीस लें। जब ये अच्छे से ब्लेंड हो जाए तो एक छन्नी से छान लें। अब एक बर्तन में शक्कर से चाशनी तैयार करें। चाशनी थोड़ी गाढ़ी होनी चाहिए। चाशनी को बनाने के बाद ठंडा करें और फिर इसमें कोकम को मिक्स करें। अच्छे से मिक्स हो जाने के बाद आप इसमें जीरा पाउडर और इलायची पाउडर को डालें। अब इस मिक्चर को कुछ देर के लिए फ्रिज में रखें। ठंडा होने के बाद एक या दो चम्मच कोकम के शरबत को एक गिलास में डालें और फिर इसमें एक गिलास पानी और बर्फ के टुकड़े डाल कर सर्व करें।


Next Story