- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- दाल के इन फायदों को...
लाइफ स्टाइल
दाल के इन फायदों को जान आप भी करने लगेंगे रोजाना इसका सेवन, आइये जानें
Mohammed Raziq
15 March 2024 12:09 PM IST

x
जब भी कभी पौष्टिक आहार की बात की जाती हैं तो उसमें सबसे पहला नाम आता हैं दाल का। दाल को पोषण युक्त आहार के रूप में देखा जाता हैं। बचपन से पेरेंट्स अपने बच्चों को दाल खाने की सलाह देते हैं जो आपके विकास के लिए बहुत जरूरी होता हैं लेकिन बच्चे इसके फायदे नहीं जानते जिस वजह से इसे खाना कम ही पसंद करते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको दाल के सेवन के ऐसे फायदे बताने जा रहे हैं कि बड़े हो या बच्चे सभी रोजाना इसका सेवन करना पसंद करेंगे। आहार में चना, तूर, मसूर, मूंग जैसे दालों को जरूर शामिल करें। तो आइये जानते हैं दाल के सेवन से शरीर को मिलने वाले फायदों की जानकारी...
पोषक तत्वों से भरपूर
दालें प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट और कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्रोत हैं। पोषक तत्वों की विविधता आपके संतुलित आहार की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए काफी आवश्यक है। दालों में प्रोटीन और फाइबर का मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ, मांसपेशियों के निर्माण और भोजन के पाचन को सुधारने में काफी सहायक है। दालें, आयरन की भी पूर्ति करती हैं। ऊर्जा के उत्पादन और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में इनका सेवन आपके लिए विशेष लाभप्रद है।
पाचन तंत्र को मजबूत बनाए बनाने के लिए
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए दाल का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। दाल में फाइबर पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है जो पाचन तंत्र में सुधार के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। इसका सेवन करने से शरीर में पाचन से जुड़ी अन्य समस्याएं जिसे कब्ज, पेट में गैस की समस्या आदि में बहुत फायदा मिलता है। इसका गर्मी के मौसम में सेवन करने से पेट की गर्मी को दूर करने में भी फायदा मिलता है। आप रोजाना इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
शारीरिक विकास को बढ़ावा देने में सहायक
किशोरावस्था में आपके शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, जो मांसपेशियों के निर्माण और शरीर के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकें। यदि आप शाकाहारी हैं तो कई प्रकार की दालों का सेवन करके प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति कर सकते हैं। दैनिक आहार में दाल जैसे स्वस्थ खाद्य पदार्थों को शामिल करने से बच्चों में कमजोरी को कम करने और मांसपेशियों के निर्माण को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।
Tagsदालफायदोंरोजानाइसका सेवनPulsesbenefitsdaily consumptionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





