लाइफ स्टाइल

क्यों होती है इनफर्टिलिटी की समस्या जानिये

Apurva Srivastav
18 Feb 2023 12:49 PM GMT
क्यों होती है इनफर्टिलिटी की समस्या जानिये
x
अत्यधिक धूम्रपान: धूम्रपान पुरुषों और महिलाओं दोनों की प्रजनन क्षमता को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है
माता-पिता बनना दुनिया की सबसे खूबसूरत भावनाओं में से एक है। कुछ जोड़ों को यह खुशी आसानी से मिल जाती है तो कुछ लोगों को इस खुशी को पाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बांझपन दुनिया भर में लगभग 15 प्रतिशत जोड़ों को प्रभावित करता है और चिंता की बात यह है कि यह संख्या बढ़ रही है। इनफर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं के कई कारण हो सकते हैं।कुछ ऐसे कारक हैं जो पुरुषों और महिलाओं दोनों की प्रजनन क्षमता को प्रभावित करते हैं। खराब जीवनशैली और बुरी आदतें माता-पिता बनने की आपकी इच्छा को खतरे में डाल सकती हैं। फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए आपको अपनी कुछ आदतों में बदलाव करना होगा। आइए जानते हैं कि किन आदतों में बदलाव कर आप इनफर्टिलिटी की समस्या से बच सकती हैं।
क्यों होती है इनफर्टिलिटी की समस्या?
1. अत्यधिक धूम्रपान: धूम्रपान पुरुषों और महिलाओं दोनों की प्रजनन क्षमता को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है। ज्यादा स्मोकिंग करने की वजह से भी महिलाओं में मेनोपॉज जल्दी शुरू हो सकता है। जबकि पुरुषों में स्पर्म की गुणवत्ता में कमी आ सकती है।
2. नींद की कमी: जो महिलाएं देर तक जागती हैं या नाइट शिफ्ट में काम करती हैं उनमें बांझपन और गर्भपात का खतरा अधिक होता है। हर दिन 7-8 घंटे की नींद लेने से एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन, लेप्टिन और फॉलिकल स्टिमुलेटिंग हार्मोन (FSH) के स्तर में सुधार किया जा सकता है, क्योंकि ये सभी गर्भधारण के लिए आवश्यक हैं।
3. कैफीन का अधिक सेवन कॉफी के अधिक सेवन से पुरुषों की शुक्राणु पैदा करने की क्षमता पर बुरा असर पड़ सकता है। महिलाओं में भी कैफीन के अधिक सेवन के बहुत बुरे परिणाम होते हैं। कैफीन से गर्भपात का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा पहले से ही इनफर्टिलिटी से जूझ रही महिलाओं के लिए कैफीन ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए, गर्भधारण करने में कठिनाइयों का सामना करने वाले जोड़ों को सलाह दी जाती है कि वे प्रतिदिन 250 मिलीग्राम से कम कैफीन का सेवन सीमित करें।
4. शराब का सेवन गर्भवती होने की सोच रही महिलाओं को शराब के सेवन से बचना चाहिए और जो गर्भवती हैं उन्हें इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। क्‍योंकि अगर ऐसा नहीं किया गया तो न सिर्फ गर्भधारण करने में काफी दिक्‍कतें आएंगी, बल्कि जो महिलाएं गर्भवती हैं उनके गर्भ को भी खतरा हो सकता है।
5. खाने की गलत आदतें: कामकाजी लोग अक्सर जल्दबाजी में नाश्ता छोड़ देते हैं और समय से पहले लंच कर लेते हैं. कुछ लोग रात के खाने में हेल्दी खाना खाने के बजाय जंक फूड खाना पसंद करते हैं। शरीर को सही मात्रा में पोषण नहीं मिलने से पुरुषों और महिलाओं की फर्टिलिटी भी खतरे में पड़ सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि जो महिलाएं ज्यादा फास्ट फूड खाती हैं उन्हें प्रेग्नेंट होने में ज्यादा समय लगता है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे फेस के लिएघरेलू नुस्खे बालों के लिएHome RemediesMiraculous Home RemediesHealth TipsHealthy Living RulesGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsNews WebdeskToday's Big NewsToday's Important NewsHindi NewsBig NewsCountry-World NewsState-wise Hindi NewsToday's Newsnew newsdaily newsindia newsseries of newsnews of country and abroad
Apurva Srivastav

Apurva Srivastav

    Next Story