लाइफ स्टाइल

जानें डायबिटीज के मरीजों का सुबह क्यों बढ़ जाता है शुगर लेवल

Tulsi Rao
9 Sep 2021 8:09 AM GMT
जानें डायबिटीज के मरीजों का सुबह क्यों बढ़ जाता है शुगर लेवल
x
कई लोग रात में एक या दो बार उठकर पानी पीते हैं या फिर टॉयलेट जाते हैं। ज्यादा गर्मी और सर्दी के मौसम में ज्यादातर लोगों के साथ ऐसा होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कई लोग रात में एक या दो बार उठकर पानी पीते हैं या फिर टॉयलेट जाते हैं। ज्यादा गर्मी और सर्दी के मौसम में ज्यादातर लोगों के साथ ऐसा होता है। इसके बाद हम वापस नींद पूरी करने के लिए सो जाते हैं, यह स्थिति उनके साथ है, जो डायबिटीज के शिकार नहीं है, लेकिन डायबिटीज के शिकार लोगों के लिए चीजें थोड़ी अलग हैं। डायबिटीज के मरीज लगभग हर रात लगभग 3 बजे, इन वजहों से नहीं बल्कि शुगर लेवल अचानक बढ़ने के कारण उठ जाते हैं।

सुबह क्यों बढ़ता है शुगर लेवल
जैसा कि हम जानते हैं, कि हमारा शरीर ऊर्जा पैदा करने के लिए ग्लूकोज का उपयोग करता है और सुबह उठने के लिए आपको कुछ ज्यादा ऊर्जा की आवश्यकता होती है। वहीं, ग्रोथ हार्मोन, कोर्टिसोल और कैटेकोलामाइन के कारण लीवर ब्लड फ्लो में एक्स्ट्रा ग्लूकोज छोड़ता है। यह आमतौर पर सुबह 2 से 3 बजे के आसपास होता है, क्योंकि सुबह के समय शरीर को ज्यादा ऊर्जा की जरूरत होती है। वहीं, मधुमेह की दवा की खुराक एक दिन पहले खराब होने लगती है। इस कारण सुबह के समय ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है।
सुबह के समय कैसे करें शुगर लेवल कंट्रोल
एक बार जब आपको चल जाए कि रक्त शर्करा के स्तर में वृद्धि का कारण क्या है, तो आपको उसके हिसाब से उन्हें नियंत्रित करने के उपाय करने चाहिए। आप अपनी परेशानी डॉक्टर बता सकते हैं। वहीं, आप भी शुरूआती स्तर पर कुछ काम कर सकते हैं, लेकिन किसी भी बदलाव करने से पहले एक बार डॉक्टर के पास जाकर शुगर लेवल जरूर चेक करा लें।
-अपनी मधुमेह की दवाओं का टाइम बदलना।
-हल्का नाश्ता करना।
-दवा की अपनी सुबह की खुराक बढ़ाना।
-रात में मधुमेह की दवाओं की खुराक कम करना।
-सोने के समय कार्ब-लोडेड स्नैक जोड़ना।
-अपना एक्सरसाइज रूटीन बदलना।
अपने रूटीन को रेग्युलर रखने के साथ सभी डायबिटीज मरीजों को सोते समय और जागने के बाद शुगर लेवल को जरूर चेक करना चाहिए, जिससे कि अचानक आने वाली कोई भी बड़ी समस्या से बचा जा सके।


Next Story