लाइफ स्टाइल

Face mapping से जाने चेहरे पर क्यों निकल हो रहे मुहांसे

Sanjna Verma
22 July 2024 6:30 PM GMT
Face mapping से जाने चेहरे पर क्यों निकल हो रहे मुहांसे
x
Beauty Care: कई लोगों के फेस पर मुंहासे निकलते हैं, लेकिन कई बार एक्ने निकलने का कारण समझ नहीं आता होगा। ऐसे में अगर आप बार-बार निकलने वाले दानों से निजात पाना चाहती हैं, तो आप फेस मैपिंग इसमें आपकी मदद कर सकती है। फेस पर मुंहासे या पिंपल्स खत्म करने के लिए हम तमाम तरीके अपनाते हैं। इसके लिए थेरेपी, क्रीम और मेडिसिन हर तरह के उपाय अपनाते हैं। लेकिन मुंहासे फेस की खूबसूरती को बिगाड़ देते हैं।हालांकि हम मुंहासे होने का सही कारण नहीं जानते हैं और न ही इसको कभी समझने की कोशिश नहीं करते हैं। जिसके कारण इस समस्या का समाधान नहीं हो पाता है। असर में हम सिर्फ स्किन के ऊपरी हिस्से पर काम करते हैं। लेकिन एक्ने आदि की समस्या स्किन के अंदरूनी की वजह से होता है, जो हमारी
सेहत
से जुड़ी होती है। दानें सिर्फ स्किन संबंधी समस्याओं के कारण ही नहीं बल्कि शरीर के जिस भी हिस्से में गड़बड़ी होगी और स्किन का जो भी हिस्सा इससे जुड़ा होगा, वहां पर दाने या मुंहासे की समस्या होती है।
फेस मैपिंग
फेशियल मैपिंग को फेस मैपिंग भी कहा जाता है। जो फेस पर होने वाले मुंहासे के घावों के पैटर्न की पहचान करता है। फेस मैपिंग एक ऐसी विधि है, दो अंतर्निहित कारणों को निर्धारित करने और सही इलाज में सहायता करता है। फेस मैपिंग एक प्राचीन तकनीक है, जो करीब तीन हजार साल पुरानी स्किन विश्लेषण पद्धति है।
फेस पर एक्ने की समस्या से राहत पाने के लिए फेस Mappings को कारगर माना जाता है। लेकिन अभी तक इस प्रोसेस को पूरी तरह से प्रमाणित नहीं किया गया है। हालांकि आज के समय में ब्यूटी और स्किन एक्सपर्ट इसका उपयोग करते हैं। फेस मैपिंग के जरिए आपकी सेहत का हाल और किस हिस्से में एक्ने क्यों रहे हैं। इसका विश्लेषण करने में सहायक होता है। फेस मैपिंग का इस्तेमाल खाद्य एलर्जी के कारण चकत्ते, रेखाएं, लालिमा, सूजन और झुर्रियों जैसी समस्याओं के इलाज में भी किया जा सकता है। फेस मैपिंग के जरिए फेस को कम से कम 10 अलग-अलग हिस्सों में विभाजित किया जाता है।
एक्ने होने का कारण
फेस पर दाने इसलिए निकलते हैं, जब आप चेहरे को अच्छे से साफ नहीं किया जाता है। इसलिए स्किन के पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं। वहीं त्वचा में किसी तरह की समस्या होने पर भी फेस पर तरह-तरह की समस्या देखी जाती है। कई बार फेस पर निकले पिंपल्स हमारे स्वास्थ्य के बारे में इशारा करते हैं। खासतौर पर दानें कहां निकलते हैं, यह भी इस ओर संकेत करते हैं कि शरीर के किसी अंग में समस्या जरूर है।
स्किन एक्सपर्ट के मुताबिक त्वचा में होने वाली रेडनेस, एलर्जी, एक्ने, दानें या फिर किसी तरह की समस्या गलत डाइट, तनाव का स्तर बढ़ना, एलर्जी, हार्मोन का असंतुलित होना, उम्र और आनुवंशिकता पर भी निर्भर करता है। स्किन एक्सपर्ट के हिसाब से त्वचा के कई हिस्सों में होने वाले दानों की वजहों का पता फेस मैपिंग के जरिये लगाया जा सकता है।
क्या कहता है विज्ञान
विज्ञान के हिसाब से फेस पर कुछ खास तरह की स्किन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। जोकि खास क्षेत्रों में दिखती हैं। बता दें कि हार्मोन असंतुलन, ठोड़ी या गालों पर मुंहासे एवं लालिमा, तनाव या प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
ऐसे में फेस मैपिंग से स्किन को फायदा हो सकता है। साल 2019 के एक अध्ययन में कहा गया है कि फेस की स्किन में कैपेसिटेंस, रक्त प्रवाह, ट्रांस एपीडर्मल वॉटर लॉस (टीईडब्ल्यूएल), सीबम, पीएच और तापमान में अलग-अलग क्षेत्रीय अंतर प्रदर्शित होते हैं। इसका मतलब है कि आपके फेस का कुछ हिस्सा लाइफस्टाइल में हो रहे बदलाव से प्रभावित हो सकते हैं। आधुनिक स्किन विज्ञान के मुताबिक फेस पर दिखने वाली त्वचा संबंधित समस्याएं स्वास्थ्य से जुड़ी होती है।
माथा और हेयरलाइन पर दानें
अगर आपको माथे या हेयरलाइन पर दानें निकल रहे हैं, तो आपका पाचन तंत्र गड़बड़ है। वहीं हेयरलाइन पर दानें तनाव लेने पर निकलते हैं। हार्मोनल डिस्बैलेंस के कारण हो रही है। खासतौर पर टेस्टोस्टेरोन जैसे एंड्रोजेनिक हार्मोन का लेवल बढ़ रहा है। इसलिए आवश्यक है कि आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
सांस की दिक्कत
यदि किसी के गाल पर दानें निकल रहे हैं तो आपको सांस संबंधी दिक्कत है। यानी की आपका रेस्पिरेटरी सिस्टम सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। रेस्पिरेटरी सिस्टम शरीर के उन सारे अंगों से मिलकर बनता है, जो सांस लेने में सहायता करता है। या फिर आप अधिक पॉल्यूशन वाले शहर में रहती हैं। इसलिए आप इस समस्या से निजात पाने के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज कर सकती हैं।
ठुड्डी और भौंह पर दानें
कई लोगों के भौंह से लेकर नाक और ठुड्डी पर दाने निकलते हैं, तो आपको किसी तरह की Allergies हो सकती है। वहीं इन जगहों पर दाने निकलना पाचन संबंधी समस्याओं की तरफ संकेत करते हैं। आपको खानपान की आदतों में सुधार के साथ ऐसे फूड्स से दूर रहना चाहिए, जिनसे आपको एलर्जी है।
नाक पर मुहांसे
अगर नाक पर दाने निकलते हैं, तो इसका मतलब है कि आपका किडनी और लिवर दोनों सही से काम नहीं कर रहे। ये दाने ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स जैसे गैर-सूजन वाले घाव के रूप में नाक पर दिख सकते हैं। इसके अलावा यह दानें हृदय से संबंधित रोगों के साथ हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को भी दिखाते हैं।
बता दें कि फेस को मैप करने के कुछ तरीके होते हैं। जिनसे शरीर के अंदर होने वाली समस्याओं को आसानी से समझा जा सकता है। अगर माथे पर लालिमा दिखती है, तो आप तनाव को मैनेज नहीं कर पा रही हैं। इसका मतलब है कि आपका पाचन सही नहीं है और शायद आपकी नींद भी पूरी नहीं हो पा रही है। माथे पर झुर्रियां और फाइन लाइन दिखती हैं या आंखों में सूजन होती है। तो यह किडनी के सही काम न करने की तरफ संकेत करता है। साथ ही गले पर लालिमा दिखने का अर्थ है कि आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है और आप अधिक तनाव ले रही हैं। या फिर आपको फेफड़े या लिवर संबंधी कोई परेशानी भी हो सकती है।
एक्ने के कारण अनेक
स्किन एक्सपर्ट के अनुसार, मुहांसों की वजह पता लगाना एक मुश्किल काम हो सकता है। लेकिन फेस मैपिंग आप यह जरूर पता लगा सकते हैं कि आपका शरीर स्वस्थ है या नहीं। अगर आपकी हेयरलाइन और जॉ लाइन पर एक्ने निकलते हैं, जो इसका मतलब है कि शरीर में हार्मोन असंतुलित है। वहीं अगर आपको 25 साल की उम्र तक भी लगातार एक्ने की समस्या हो रही है, तो इसका मतलब है कि आपके लिवर में समस्या है।
Sanjna Verma

Sanjna Verma

    Next Story