लाइफ स्टाइल

जानें फ्रिज में कटे हुए प्याज को स्टोर क्यों नहीं करना चाहिए?

SANTOSI TANDI
7 Oct 2023 9:22 AM GMT
जानें फ्रिज में कटे हुए प्याज को स्टोर क्यों नहीं करना चाहिए?
x
प्याज को स्टोर क्यों नहीं करना चाहिए?
फ्रिज में खाने को लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है। साथ ही, खाने को खराब होने से बचाने के लिए भी फ्रिज का इसतेमाल किया जाता है। फ्रिज में सब्जी से लेकर दूध तक रखा जाता है।
अक्सर महिलाएंअगली सुबह का काम करने के लिए रात को ही सब्जी काटकर फ्रिज में रख देती हैं। खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए प्याज बेहद जरूरी है। बिना प्याज के भला सब्जी कैसी?
सलाद से लेकर अचार तक के स्वाद को बढ़ाने के लिए प्याज काम आता है। हालांकि, प्याज को काटने में बेहद परेशानी आती है। साथ ही, प्याज से बदबू भी आती है। प्याज में सल्फर पाया जाता है, जिसके कारण प्याज काटते वक्त आंसू आते हैं। क्या आप प्याज को फ्रिज में स्टोर करती हैं? ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि फ्रिज में कटे और छिले हुए प्याज को स्टोर करने से क्या होता है?
प्याज खराब हो सकता है
cause why should you not store chopped onions in the refrigeratorकटे हुए प्याज को फ्रिज में रखने से इसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं। पर्यावरण में पैथोजेन बैक्टीरिया होते हैं, जिसके कारण प्याज ऑक्सिडाइज्ड हो जाता है। ऐसे में प्याज में खराब हो जाता है। अगर आप इस प्याज का सेवन करेंगी, तो आप बीमार पड़ सकती हैं।
बैक्टीरिया पनपने लगते हैं
अपने भी यह जरूर गौर किया होगा कि प्याज को काटते वक्त इसमें से रस निकलता है? इस रस में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं? ऐसे में जब रस हवा के कांटेक्ट में आएगा, तो इसके कारण प्याज में बैक्टीरिया पैदा हो सकते हैं। इसलिए भी फ्रिज में कटे हुए प्याज को रखने से मना किया जाता है। (प्याज को स्टोर कैसे करें)
पोषक तत्व कम हो सकते हैं
क्या आप भी फ्रिज में छिला हुआ प्याज रख देती हैं? यह एक गलत आदत है। कटा हुआ प्याज आसानी से कुछ देर बाद सिकुड़ने लगता है। कई बार प्याज में गीलापन भी आ जाता है। ऐसे में प्याज का सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कटे हुए प्याज को फ्रिज में रखने से इसमें मौजूद पोषक तत्व भी कम होने लगते हैं। (प्याज को काटने के टिप्स)
फ्रिज में इन तरीकों से करें प्याज को स्टोर
फ्रिज में कटे हुए प्याज को स्टोर किया जा सकता है। इसके लिए डिब्बे का इस्तेमाल करें। डिब्बे में प्याज को रखने से यह फ्रेश रहेगा और आप लंबे समय तक प्याज का उपयोग कर सकती हैं।
प्याज को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए पॉलीथिन बैग में काटकर रखें। ऐसा करने से प्याज खराब नहीं होगा।
कई महिलाएं काम के चलते बेहद व्यस्त रहती हैं। ऐसे में वह पहले से ही सब्जी काटकर रखकर देती हैं, लेकिन प्याज को काटकर फ्रिज में नहीं रखा जा सकता है। ऐसा नहीं है, आप एयरटाइट ग्लास के जार में प्याज को रखकर फ्रिज में स्टोर कर सकती हैं।
इस बात का खास ध्यान रखें कि प्याज को फ्रिज में खुला न रखें। इसके कारण प्याज सिलने लगता है। साथ ही, फ्रिज में बदबू भी आने लगती है। इसलिए अगर फ्रिज में प्याज को ढककर रखें।
Next Story