लाइफ स्टाइल

जानिए चाय के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए

Ritisha Jaiswal
10 July 2021 11:40 AM GMT
जानिए चाय के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए
x
चाय की चुस्की कई लोगों को इतनी ज्यादा पसंद होती है कि दिनभर में कई कप वो चाय पी जाते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | चाय की चुस्की कई लोगों को इतनी ज्यादा पसंद होती है कि दिनभर में कई कप वो चाय पी जाते हैं। कई लोग तो ऐसे हैं जिन्हें बेड टी पीने की आदत होती है। वहीं कई लोगों का चाय पीने का वक्त भी एकदम फिक्स होता है। अगर उन्हें उस वक्त पर चाय ना मिले तो उनके सिर में दर्द होना शुरू हो जाता है। लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि खाली पेट चाय पीने से आपको एसिडिटी की दिक्कत हो सकती हैं। इसके साथ ही आपका ये जानना भी जरूरी है कि चाय के साथ कुछ चीजों का सेवन आपकी सेहत के लिए हानिकारक है। जानिए चाय के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

बेसन से बनी चीजें
पकोड़े, बेसन के चीले या फिर बेसन से बनी किसी भी चीज को चाय के साथ नहीं खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि चाय के साथ बेसन की चीजों को खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इसलिए अगर आप बड़े चाव से इन चीजों को चाय के साथ खाते हैं तो अपनी इस आदत को बदल लें। अगर आपको कुछ खाना ही है तो और चीजें खा सकते हैं।
ना करें नींबू का सेवन
चाय के साथ कुछ लोग ऐसी चीजों को खाते हैं जिसमें नींबू डला हुआ हो। अगर आप भी ऐसी चीजें चाय के साथ खाते हैं तो अपनी आदत तो आज ही बदल लें। चाय के साथ नींबू का सेवन करने से गैस के अलावा डाइजेशन से संबंधित दिक्कत हो सकती है।
ना खाएं ठंडी चीजें
चाय की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इस चीज का हमेशा ध्यान रखें कि उसके साथ किसी भी ठंडी चीज का सेवन ना करें। ऐसा करने से आपके पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है। अगर आपको कोई ठंडी चीज खाना भी है तो कम से कम इन दोनों के बीच दो से तीन घंटे की गैपिंग होनी चाहिए।





Tagstea
Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story