- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- जानिए खान पान में किन...
जानिए खान पान में किन चीजों को शामिल कर आंतों को रख सकते हैं हेल्दी

कहते हैं 'अगर आपका पाचन ठीक है तो आपका पूरा स्वास्थ्य ठीक है…' क्योंकि पाचन तंत्र (Digestive System) के बिगड़ने से हेल्थ में कुछ ना कुछ खराबी आ ही जाती है. और हमारे शरीर के पाचन तंत्र में आंत (Gut) एक महत्वपूर्ण अंग है. शरीर की पाचन क्रिया में छोटी आंत और बड़ी आंत दोनों ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. आंत का काम हमारे खाने (Food) से हेल्दी और पौष्टिक चीजों को डाइजेस्ट करना है, जबकि बाकी बचे पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने का काम भी आंत ही करती हैं. ये हमारे पूरे शरीर में न्यूट्रीएंट्स (nutrients) यानी पोषक तत्वों को पहुंचाती हैं. एक हेल्दी आंत (Gut) होने से आपके इम्यून सिस्टम से लेकर ब्रेन तक बीमारी से लड़ने में मदद मिल सकती है यहां तक कि ये आपके मूड को भी ठीक करने में मददगार हो सकती है. ऐसे में अगर आंतों में कोई समस्या पैदा हुई, तो हमारा पाचन तंत्र सबसे पहले प्रभावित होता है.
