लाइफ स्टाइल

एसिडिटी में कौन सा फल खाना चाहिए जानिए

Apurva Srivastav
13 Feb 2023 4:10 PM GMT
एसिडिटी में कौन सा फल खाना चाहिए जानिए
x
एसिडिटी की समस्या में केला बहुत फायदेमंद फल है।
एसिडिटी की समस्या कभी-कभी किसी को भी परेशान कर सकती है। जबकि असल में इसका संबंध लाइफस्टाइल से है। लेकिन, कई बार शरीर के पीएच में गड़बड़ी और शरीर में गर्मी बढ़ने के कारण भी यह समस्या लंबे समय तक परेशान कर सकती है। ऐसे में कुछ फलों का सेवन इस समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। इन फलों में पानी की अच्छी मात्रा होनी चाहिए।
एसिडिटी में कौन सा फल खाना चाहिए
1. केला
एसिडिटी की समस्या में केला बहुत फायदेमंद फल है। केले को पेट के एसिड के लिए सुरक्षित माना जाता है क्योंकि इनमें क्षारीय गुण होते हैं। इसके अलावा, माना जाता है कि यह फल एसिड रिफ्लक्स या जीईआरडी के लक्षणों को रोकने के लिए पेट में एसिड को संतुलित करने में मदद करता है। इसलिए जब भी एसिडिटी हो तो आधा केला लें और उसमें काले नमक का सेवन करें।
2. सेब
सेब को पेट के एसिड के लिए सुरक्षित माना जाता है क्योंकि इनमें कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे क्षारीय खनिज होते हैं। ये पेट के एसिड रिफ्लक्स के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके साथ ही यह सूजन और पेट से जुड़ी कई समस्याओं को कम करने में भी मदद कर सकता है। इसलिए एसिडिटी के मरीजों को सबसे पहले रोजाना 1 सेब खाना चाहिए और अगर वो इसे नहीं खा पाते हैं तो एसिडिटी होने पर इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
3. नाशपाती
नाशपाती वैसे तो सिट्रस फ्रूट है लेकिन, यह पेट के लिए फायदेमंद होता है। दरअसल, यह शरीर में जाकर एसिड रिफ्लक्स को कम कर सकता है और बदले में पेट को राहत दे सकता है। साथ ही यह ब्लोटिंग की समस्या को कम करने में भी मददगार है। साथ ही जो लोग कब्ज से परेशान हैं उनके लिए भी नाशपाती का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
4. नारियल
एसिडिटी की समस्या वाले लोगों के लिए नारियल एक सुरक्षित विकल्प हो सकता है क्योंकि यह सबसे कम एसिड सामग्री वाले फलों में से एक माना जाता है। भरपूर मात्रा में पानी से भरपूर यह फल पेट को स्वस्थ रखने के साथ-साथ मल त्याग और मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखने में मददगार माना जाता है। इसलिए एसिडिटी होने पर आप नारियल पानी पी सकते हैं।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सघरेलू नुस्खे फेस के लिएघरेलू नुस्खे बालों के लिएHome RemediesMiraculous Home RemediesHealth TipsHealthy Living RulesGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsNews WebdeskToday's Big NewsToday's Important NewsHindi NewsBig NewsCountry-World NewsState-wise Hindi NewsToday's Newsnew newsdaily newsindia newsseries of newsnews of country and abroad
Apurva Srivastav

Apurva Srivastav

    Next Story