- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- जानें कौन से फूड...

x
दही के साथ न खाएं ये चीजें
सेहतमंद रहने के लिए सही डाइट का होना जरूरी है और अपनी डाइट को अच्छा रखने के लिए उसमें हेल्दी चीजों का शामिल करना उससे भी ज्यादा जरूरी है। दही भी एक हेल्दी डाइट का ही हिस्सा है, जिसका सेवन हर किसी को करने की सलाह दी जाती है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर किसी की डाइट में दही का होना बहुत जरूरी है। दही प्रोबायोटिक, कैल्शियम और प्रोटीन आदि का अच्छा स्रोत है, जो आपकी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। दही तो आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छी है, लेकिन उसके साथ खाई जाने वाली कुछ चीजें आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इस लेख में हम आपको 5 ऐसे ही फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनका सेवन दही के साथ बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए और ऐसा करना आपको गंभीर रूप से बीमार बना सकता है।
1. प्याज
ज्यादातर लोग यह सुनकर हैरान हो जाएंगे लेकिन दही के साथ प्याज का सेवन करना भी आपकी सेहत के लिए अच्छा है। गर्मियों में कुछ लोग दही के प्याज को छोटा-छोटा काटकर उसका सेवन करना पसंद भी करते हैं। लेकिन दही और प्याज का एक साथ इस्तेमाल करने से पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं और यहां तक कि कुछ लोगों को स्किन एलर्जी से जुड़े लक्षण भी हो सकते हैं। Also Read - फ्रिज में 'जहर' समान ये 8 फूड्स
2. फिश
दही और फिश दोनों ही अलग-अलग प्रकार के न्यूट्रिशन से भरे फूड्स हैं, जिनका सेवन करना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। लेकिन आपको इन दोनों का सेवन एक साथ न करने की सलाह दी जाती है। दोनों का एक साथ सेवन करना आपके पेट को प्रभावित कर सकता है।
3. आम
गर्मियों में खूब खाया जाने वाले आम बेहद ही स्वादिष्ट फल है और दही का सेवन भी गर्मियों में लोग खूब करते हैं। लेकिन इन दोनों चीजों का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए। ऐसा करना आपकी सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए दही और आम के सेवन के बीच में कम से कम एक घंटे का समय जरूर रखना चाहिए। Also Read - World malaria day 2023: एरिया में बढ़ रहे मच्छर? छोटे बच्चों में ये 5 लक्षण दे सकते हैं मलेरिया का संकेत
4. डेयरी प्रोडक्ट
जैसा कि बहुत लोग जानते हैं दही के साथ दूध का सेवन कतई नहीं करना चाहिए। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि दही के साथ सिर्फ दूध ही नहीं बल्कि अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे चीज व पनीर आदि का सेवन भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
5. उड़द दाल
उड़द की दाल कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है और समय-समय पर इसका सेवन करते रहना चाहिए। लेकिन आपको दही के साथ इसका सेवन न करने की सलाह दी जा सकती है। यदि आपने दही या उड़द की दाल खाई है, तो दूसरी चीज खाने से पहले कम से कम एक घंटे का गैप जरूर रखें
Next Story