- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- जानिए किन-किन आसान...
लाइफ स्टाइल
जानिए किन-किन आसान उपायों से दूर होगा मुंह के छाले
Ritisha Jaiswal
16 May 2022 11:47 AM GMT

x
आए दिनों लोगों को मुंह के छाले की समस्या परेशान करती है। मुंह के छाले होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार होते हैं।
आए दिनों लोगों को मुंह के छाले की समस्या परेशान करती है। मुंह के छाले होने के पीछे कई कारण जिम्मेदार होते हैं। आम तौर पर पेट की खराबी, कब्ज, गैस की समस्या, विटामिन सी और डिहाइड्रेशन की वजह से मुंह के छाले हो जाते हैं। मुंह के ये छाले कभी जल्दी ठीक हो जाते हैं कभी इन्हें ठीक होने में काफी समय लगता है। कई बार ऐसा देखा गया है कि एक मुंह के छाले होने के बाद दूसरा भी या तीसरा भी हो जाता है।इस समस्या से लोगों को अक्सर परेशान देखा गया है। आइए जानते हैं किन-किन आसान से उपायों को अपनाकर हम मुंह के छाले से छुटकारा पा सकते हैं।
नमक वाला पानी
यदि मुंह के छाले परेशान कर रहे हैं तो हमें नमक वाले पानी से कुल्ला करना चाहिए। नमक वाला पानी, मुंह में हुए छाले के बैक्टीरिया को मारता और इसे वापस नहीं होने देता है।
एप्पल साइडर विनेगर
अपने एसिडिक प्रॉरर्टी की कारण एपल साइडर विनेगर मुंह के छालों के लिए काफी कारगर है। यह बैक्टीरिया को मारता है, छालों की वजह से होने वाले दर्द से छुटकारा दिलाता है। इसका इस्तेमाल मुंह धोने के लिए किया जाए तो मुंह के छालों से निजात मिल जाएगी।
शहद
एंटी-बैक्टीरियल होने की वजह से मुंह के छालों को ठीक करने में शहद बहुत ही असरदार है। यह मुंह के छालों को नमी पहुंचाने का काम करता है। मुंह के छालों पर हल्दी और शहद मिला कर लाएंगे तो काफी फायदा होगा।
संतरे का जूस
विटामिन सी की कमी वजह से भी मुंह के छाले होने लगते हैं। ऐसे में संतरे के जूस का सेवन काफी कारगर साबित होता है। संतरे में विटामिन सी की मात्रा काफी पाई जाती है। मुंह के छाले की परेशानी में संतरे के जूस का सेवन किया जाए तो आराम मिलता है।

Ritisha Jaiswal
Next Story