लाइफ स्टाइल

बार-बार उबासी आने से कौन सी बीमारियां का संकेत देती हैं, जानिए

Tara Tandi
23 Jan 2022 5:36 AM GMT
बार-बार उबासी आने से कौन सी बीमारियां का संकेत देती हैं, जानिए
x
आजकल शरीर को सेहतमंद रखना अपने आप में एक बड़ी चुनौती है। इसका एक मुख्य कारण यह भी है कि भागदौड़ भरी जिदगी कभी-कभी लोग छोटी-बड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आजकल शरीर को सेहतमंद रखना अपने आप में एक बड़ी चुनौती है। इसका एक मुख्य कारण यह भी है कि भागदौड़ भरी जिदगी कभी-कभी लोग छोटी-बड़ी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं। जिससे आगे चलकर यह एक बड़ी समस्या का कारण बन जाती है। इसी तरह उबासी आना भी बहुत आम बात है। किसी भी व्यक्ति को किसी भी समय उबासी आ सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा उबासी लेना हमारी सेहत के लिए खतरनाक भी हो सकता है?

एक आम इंसान पूरे दिन में एक से दो बार जम्हाई तो लेता ही है। साथ ही कई बार नींद पूरी न होने की वजह से या फिर जब बहुत जोर से नींद आ रही होती है तब जम्हाई बार-बार आती है। इसके अलावे जब मौसम सुस्त रहता है तब भी अधिक उबासी आती है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें बिना किसी वजह के भी बार-बार उबासी आती है और दिनभर में 8-10 बार जम्हाई यूं ही ले लेते हैं। अगर आप भी इन लोगों में से हैं तो इस समस्या को नजरअंदाज ना करें। ऐसा करने से कई बीमारियों का खतरा बना रहता है। आइए जानते हैं कि बार-बार उबासी आने से कौन सी बीमारियां हो सकती हैं?
दिल की बीमारी
बार-बार जम्हाई आना दिल की बीमारी का संकेत भी हो सकता है। डॉक्टर्स की मानें तो दिल और फेफड़े की बीमारियों में इंसान को कई बार उबासी आती है। इसलिए इस समस्या को हल्के में ना लें और बार-बार उबासी आ रही है तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। आगे चलकर यह अस्थमा का भी कारण बन सकता है।
हाई ब्लड प्रेशर
वैसे तो हाई ब्लड प्रेशर के कई कारण होते हैं। इन्हीं में से एक ज्यादा तनाव लेना हो सकता है। ज्यादा तनाव लेने से अक्सर लोगों का ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है। जब आप ज्यादा तनाव लेते हैं तो ऑक्सीजन ठीक से दिमाग तक नहीं पहुंच पाती है। जिसकी वजह से आपको बार-बार उबासी आती है क्योंकि इसके जरिए शरीर में ऑक्सीजन पहुंचती है।
पिलेप्सी या मिर्गी
जिन लोगों को मिर्गी की बीमारी होती है उनलोगों को भी बहुत अधिक जम्हाई आती है। इसके अलावा पीड़ित व्यक्ति को बहुत अधिक थकान भी महसूस होने लगती है जिससे मरीज जम्हाई लेने लगता है।
थॉयराइड
थॉयराइड की समस्या होने पर भी अधिक उबासी आने लगती है। यह एक गंभीर बीमारी है। ये शरीर को अंदर से ही गला देती है। इसलिए बार-बार उबासी आ रही है तो मौसम या नींद पूरी न हो पाने का बहाना बनाकर नजरअंदाज ना करें।
लीवर की समस्या
जब आपका लीवर खराब होता है तो शरीर में ज्यादा थकान महसूस होती है। अगर आपको कुछ दिनों से थकान और कमजोरी महसूस हो रही है तो इसे अनदेखा ना करें। साथ ही थकान के साथ ज्यादा उबासी आ रही है तो ये लीवर खराब होने का संकेत है। इसलिए समय रहते लीवर का चेकअप जरूर करवाएं नहीं तो स्थिति और भी खराब हो सकती है।


Next Story