लाइफ स्टाइल

जानिए किस रंग की राखी खोलेगी आपके भाई के लिये सौभाग्य के द्वार

Kajal Dubey
13 Aug 2021 9:40 PM GMT
जानिए किस रंग की राखी खोलेगी आपके भाई के लिये सौभाग्य के द्वार
x
Color of Rakhi 2021 सावन मास की पूर्णिमा के दिन मानाया जाने वाला रक्षाबंधन का त्योहार इस साल 22 अगस्त दिन रविवार को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं इस रक्षाबंधन पर भाईयों को राशियों के अनुसार किस रंग की राखी बाधंना शुभ होगा

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सावन मास की पूर्णिमा के दिन मानाया जाने वाला रक्षाबंधन का त्योहार, इस साल 22 अगस्त दिन रविवार को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन या राखी का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और प्यार का प्रतीक है। इस दिन बहने भाईयों की कलाई पर राखी बांधकर भाई के जीवन के लिए मंगल कामनाएं करती हैं। तो वहीं भाई, बहनों को रक्षा और सहयोग का वचन देते हैं। वैसे तो बहने मनचाहे रंगों की राखियां खरीदती हैं लेकिन भाईयों को उनकी राशियों के अनुसार राखियां बाधंना उनके लिए सौभाग्य के द्वार खोल सकता है। आइए जानते हैं इस रक्षाबंधन पर भाईयों को राशियों के अनुसार किस रंग की राखी बाधंना शुभ होगा...

1-मेष राशि मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह है, इसलिए इस राशि के जातकों को लाल रंग की राखी बांधना शुभ होगा। ऐसा करने से उनके जीवन में ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होगी।
2-वृष राशि वृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है, इस राशि के जातकों को नीले रंग की राखी बांधना चाहिए। शुक्र के प्रभाव से उनके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।
3-मिथुन राशि मिथुन राशि की स्वामी बुध ग्रह है, इस राशि के जातकों को हरे रंग की राखी बांधना शुभ होता है। इससे उनके जीवन में उन्नति और दीर्ध आयु की प्राप्ति होगी।
4-कर्क राशि कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है, इस राशि के जातकों को सफेद या चांदी के रंग की राखी पहननी चाहिए। ऐसा करने से उनके जीवन में समृद्धि और खुशहाली आएगी।
5-सिंह राशि सिंह राशि का स्वामी सूर्य है, इस राशि के जातकों को लाल-पीले रंग की राखी बांधी जानी चाहिए।
6-कन्या राशि कन्या राशि का स्वामी भी बुध ग्रह होता है, इस राशि के जातकों को भी हरे रंग की राखी बांधना शुभ होगा।
7-तुला राशि तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है, इस राशि के जातकों को नीले या सफेद रंग की राखी बांधना सौभाग्यदायक होगा
8-वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि के जातकों को इस राखी पर लाल या गुलाबी रंग की राखी बांधना सौभाग्यकारी होगा।
9-धनु राशि धनु राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह है, इस राशि के जातकों को सुनहरे पीले रंग की राखी बांधना शुभ है।
10-मकर राशि मकर राशि के स्वामी शनि देव है, इस राशि के जातकों को गहरे नीले रंग की राखी बांधना शुभ होगा
11-कुंभ राशि कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव ही हैं, इस राशि के जातकों को भी नीले रंग की राखी बांधना शुभ रहेगा।
12- मीन राशि मीन राशि के जातकों कों चमकीले हरे रंग की राखी बांधना शुभ होगा।
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
Next Story