लाइफ स्टाइल

जानिए वो कौन से हैं डिजाइन पैंट्स जो आपको परफेक्ट लुक देंगे और गर्मी से बचाएंगे

Tara Tandi
11 April 2022 6:26 AM GMT
जानिए वो कौन से हैं डिजाइन पैंट्स जो आपको परफेक्ट लुक देंगे और गर्मी से बचाएंगे
x
गर्मियों का सीजन आते ही हर कोई कंफर्टेबल कपड़े चाहता है। जिससे कि दिक्कत ना हो। खासतौर पर लड़कियों के लिए क्योंकि वो स्टाइल के साथ समझौता नहीं करना चाहतीं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गर्मियों का सीजन आते ही हर कोई कंफर्टेबल कपड़े चाहता है। जिससे कि दिक्कत ना हो। खासतौर पर लड़कियों के लिए क्योंकि वो स्टाइल के साथ समझौता नहीं करना चाहतीं। लेकिन अगर जींस पहनना गर्मियों में आपके बस की बात नहीं है तो परेशान ना हो। इस डिजाइन के पैंट्स पहनकर आप जरूर स्टाइलिश नजर आएंगी। तो चलिए जानें वो कौन से डिजाइन के पैंट्स हैं जो आपको परफेक्ट लुक देंगे और गर्मी से भी बचाएंगे।

गर्मियों के मौसम में लंबे समय तक टाइट जींस पहनने से स्किन पर रैशेज हो सकते हैं। इसलिए कंफर्टेबल कपड़ों की तलाश लड़कियों को होने लगती हैं। ऐसे में आप चाहें तो इन सारी डिजाइन की पैंट्स को अपनी आलमारी में रख सकती हैं। ये गर्मियों के मौसम में काफी आरामदायक होती हैं पहनने के लिए।
पलाजो पैंट्स
इन दिनों पलाजो पैंट्स काफी ज्यादा चलन में है। ये ना केवल कुर्ते के साथ बेस्ट लुक देते हैं। बल्कि इसे आप शर्ट से लेकर टीशर्ट और क्रॉप टॉप के साथ पहनकर स्टाइलिश लुक पा सकती हैं। सबसे खास बात कि इन पलाजो पैंट्स को आप पार्टी से लेकर कैजुअल और फॉर्मल हर तरह से पहन सकती हैं।
प्रिंटेड पैंट्स
आजकल प्रिंट वाले पैंट्स का चलन एक बार फिर से शुरु हो गया है। बॉलीवुड हसीनाओं से लेकर टीवी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस प्रिंटेड पैंट्स पहने दिख चुकी हैं। गर्मी के मौसम में कूल कलर और फ्लोरल प्रिंट के पैंट्स काफी ट्रेंडी लुक देंगे। आप इन पैंट्स को अपनी वॉर्डरोब में जरूर शामिल करें।
ट्राउजर्स वाइड लेग डिजाइन
आप जींस की बजाय ट्राउजर्स को भी अपने कपड़ों में शामिल कर सकती हैं। इन दिनों चौड़े डिजाइन के ट्राउजर चलन में हैं। इन्हें आप टॉप्स के साथ कैरी कर सकती हैं। वहीं ये फॉर्मल लुक में भी जंचेगे। आप इसे शार्ट कुर्ते के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही ये ध्यान रखें कि वाइड लेग ट्राउजर्स के साथ हमेशा हील्स वाले फुटवियर ही पहनें।
डेनिम कुलोट्रस
अगर आप टाइट जींस को गर्मियों में नहीं पहनना चाहतीं तो कुलोट्स ट्राई कर सकती हैं। वैसे तो कई सारे फैब्रिक्स में कुलोट्स मिल जाएंगे। डेनिम कुलोट्स क्रॉप टॉप या शर्ट के साथ स्टाइल कर सकते हैं। कॉलेज स्टूडेंट के लिए डेनिम कुलोट्स परफेक्ट रहेगा। इसे काफी टॉप्स के साथ स्टाइल किया जा सकता है।
कॉटन पैट्स
गर्मियों के सीजन में कॉटन और लिनेन फैब्रिक सबसे बेस्ट होते हैं। आप कॉटन पैंट्स को अपनी वॉर्डरोब का हिस्सा जरूर बनाएं। जिसे आप अलग-अलग टॉप्स या फिर कुर्ती के साथ मैच कर सकते हैं।
Next Story