लाइफ स्टाइल

जानें क्या पीरियड में दही खाना फायदेमंद है? जानिए एक्सपर्ट्स से राय

Tara Tandi
24 Jun 2021 6:04 AM GMT
जानें क्या पीरियड में दही खाना फायदेमंद है? जानिए एक्सपर्ट्स से  राय
x
पीरियड्स को लेकर लोग अलग- अलग भ्रांतियों पर भरोसा करते हैं.

आज भी कई जगहों पर पीरियड्स को सामान्य बात नहीं समझा जाता है. भले ही हम खुद को शिक्षित कहते हैं, लेकिन इस मामले में आज भी कई लोगों की सोच पिछड़ी हुई है. पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अलग- अलग बातों को माना होता है, जैसे कि अलग बिस्तर पर सोना, पूजा- पाठ की चीजों का हाथ न लगाना, उन दिनों में घर से बाहर न निकलना, क्या चीजें नहीं खानी चाहिए. न जानें ऐसी कई बातें.

परियड्स में क्या खाएं और क्या न खाएं इसको लेकर हमेशा कंफ्यूजन रहता है. खासकर अगर आप पुरानी मान्यताओं को माने तो पीरियड्स के दौरान कुछ चीजों को खाना और छूना तक मना होता था. लोगों को लगता हैं कि खट्टे चीजें महावरी के दर्द को बढ़ाने का काम करती हैं, ऐसी ही एक चीज दही है. इसे लेकर लोगों के मन में कई तरह की भ्रांतियां हैं. पीरियड्स में दही खाने से ब्लड फ्लो बढ़ जाता है. लेकिन ये बात कितनी सच है, इसके बारे में आज हम आपको बताते हैं.

विशेषज्ञों की राय
कई लोग मानते हैं कि पीरियड्स के समय में दही या कोई भी खट्टी चीजें खाने से परेशानियां बढ़ सकती हैं. दही खाने से फ्लो बढ़ जाता हैजिसकी वजह से पेट दर्द अधिक होता है. वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि दही प्रोबायोटिक गुणों से भरपूर होता है जो आंत में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करता है. इसके अलावा दही में फैट, प्रोटीन और कैलशियम होता है. दही में मौजूद कैलशियम आपको मूड स्विंग्स, डिप्रेशन और अवसाद से दूर रखने में मदद करता है.

दही के फायदे
दही कैल्शियम का अच्छा स्रोत है जो शरीर और हड्डियों को पर्याप्त ताकत देने में मदद करता है. इसके अलावा दही में स्वस्थ बैक्टीरिया की मौजूदगी सूजन और पाचन संबंधी अन्य समस्याओं को कम करने में मदद करती है. इसके अलावा, पीरियड्स के दौरान ताजे दही का सेवन करने से मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन को कम करने में मदद मिल सकती है.
पीरियड्स के दौरान दही का सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका है कि इसे छाछ, लस्सी या स्मूदी के रूप में खाएं ताकि यह शरीर को हाइड्रेट करने और पोषक तत्वों को भरने में मदद करता है.


Next Story