लाइफ स्टाइल

जानें क्या खीरे से हल्के हो सकते हैं आंखों के नीचे पड़े काले घेरे

SANTOSI TANDI
22 Aug 2023 2:07 PM GMT
जानें क्या खीरे से हल्के हो सकते हैं आंखों के नीचे पड़े काले घेरे
x
आंखों के नीचे पड़े काले घेरे
आंखों के नीचे कालापन न केवल देखने में बेकार लगता है,बल्कि इसके कारण चेहरे की खूबसूरती पर भी असर पड़ता है। कंसीलर की मदद से डार्क सर्कल्स छुपाए जा सकते हैं, लेकिन यह अस्थायी तरीका है।
डार्क सर्कल्स न्यूट्रिशन की कमी से लेकर हेरिडिटी के कारण होते हैं। आंखों के नीचे की त्वचा पतली होती है, जिसके कारण इस जगह पर पिगमेंटेशन अधिक होने लगता है। इसके अलावा ब्लड फ्लो की वजह से भी यह परेशानी होने लगती है।
डार्क सर्कल्स की समस्या से छुटकारा पाने के लिए बाजार में कई तरह की अंडर आई क्रीम मिलती हैं। अगर आप चाहें, तो नेचुरल तरीकों से भी इस परेशानी को कम कर सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए खीरे का उपाय बताएंगे। साथ ही, डार्क सर्कल्स के कारण से लेकर प्रकार के बारे में भी जानकारी साझा करेंगे।
डार्क सर्कल्स के प्रकार
डार्क सर्कल्स तीन प्रकार के होते हैं। यह रंग पर आधारित हैं।
भूरे रंग के डार्क सर्कल्स के कारण आंखें थकी हुई नजर आती हैं। सूजन से लेकर आंखों को बार-बार मलने की वजह से आंखों के नीचे भूरे रंग के काले घेरे पड़ने लगते हैं।
आंखों के नीचे काले रंग के घेरे सामान्य है। इसका कारण अंडर आई फैट कम होना, कोलेजन की मात्रा में कमी और इलास्टिसिटी कम होना है।
नीले और बैंगनी रंग के डार्क सर्कल्स का कारण खराब लाइफस्टाइल है। इसमें नींद की कमी से लेकर स्ट्रेस और स्मोकिंग की आदत शामिल हैं।
क्या खीरे के उपयोग से हल्के हो सकते हैं डार्क सर्कल्स?
खीरा में विटामिन सी पाया जाता है। यह एक एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो स्किन को प्रोटेक्ट करने का काम करता है। खीरा में भरपूर मात्रा में विटामिन के भी होता है, जो डार्क सर्कल्स को हल्का करने में मदद करता है।
डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए कैसे करें खीरा का इस्तेमाल?
डार्क सर्कल्स की समस्या को कम करने के लिए आप सिंपल तरीके से खीरा का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले खीरे को एक साइड से काटकर, उसका कड़वापन निकाल लें। अब खीरा को अच्छे से धोकर टुकड़ों में काट लें। खीरे के पतले नहीं मोटे टुकड़े करें। खीरे के टुकड़ों को फ्रिज में करीब 30 मिनट के लिए रख दें। अब आप इनका उपयोग कर सकती हैं।
कैसे करें इस्तेमाल
सबसे पहले चेहरे को क्लींज कर लें। इसके लिए माइल्ड क्लींजर का उपयोग करें।
अब चेहरे को अच्छे से पोछ लें।
अब खीरे के टुकड़ों को आंखों के ऊपर रखकर थोड़ी देर रिलैक्स करें।
करीब 10 मिनट बाद खीरे के टुकड़े को पलट लें।
नींबू और खीरे से कैसे कम करें डार्क सर्कल्स
नींबू में भी विटामिन सी पाया जाता है। यह तत्व स्किन लाइटनिंग के काम आता है। ऐसे में अगर आपकी आंखों के नीचे काले घेरे हो गए हैं, तो आप खीरा और नींबू का इस्तेमाल कर सकती हैं। (डार्क सर्कल्स को कम कैसे करें)
खीरा को धोकर अच्छे से साफ कर लें।
अब खीरा को कद्दूकस करके इसका सारा रस निकाल लें।
आप चाहें, तो खीरे के मिक्सी में पीसकर भी रस निकाल सकती हैं।
खीरे के रस में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं।
अब एक कॉटन बॉल को इस रस में भिगोकर आंखों के नीचे लगाएं।
करीब 10-15 मिनट बाद साफ ठंडे पानी से चेहरे को धो लें।
रोजाना इस तरह से आंखों खीरा के उपयोग से डार्क सर्कल्स हल्के हो सकते हैं।
अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो नींबू के रस का इस्तेमाल न करें। यह आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है।
खीरे और शहद का करें इस्तेमाल
त्वचा में नमी को बरकरार रखने के लिए शहद फायदेमंद होता है। डार्क सर्कल्स की समस्या से निजात पाने के लिए भी आप खीरा और शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए खीरा को धोकर छिल लें। अब इसे टुकड़ों में काटकर मिक्सी में डालकर पीस लें। अब इसमें 3 चम्मच शहद मिलाएं। दोबारा ब्लेंड कर लें। इस पेस्ट का इस्तेमाल आंखों के नीचे करें। करीब 10 मिनट बाद आंखों को साफ कर लें। आप रोजाना खीरा और शहद के इस पेस्ट का इस्तेमाल डार्क सर्कल्स को हल्का करने के लिए कर सकती हैं।
आंखों पर खीरा लगाने के अन्य फायदे
आंखों को ठंडक पहुंचाने के लिए भी आप खीरे के टुकड़ों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
आंखों की सूजन को कम करने के लिए भी खीरा फायदेमंद है।
अगर आंखों के आसपास जलन हो रही है, तो इस स्थिती में आप खीरे का उपयोग कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story