लाइफ स्टाइल

पीरियड के दौरान क्‍या खाएं और क्‍या नहीं ,जानिए

Tara Tandi
27 Aug 2023 2:27 PM GMT
पीरियड के दौरान क्‍या खाएं और क्‍या नहीं ,जानिए
x
पीरियड महिलाओं के लिए एक असुविधाजनक स्थिति होती है लेकिन पीरियड के दौरान महिलाओं को अपने खानपान पर विशेष ध्‍यान देना चाहिए। अक्‍सर ये पूछा जाता है कि पीरियड़ के दौरान क्‍या खाना चाहिए और क्‍या नहीं खाना चाहिए। यह इसलिए भी सही है कि आपके खान पान पर ही आपका स्वास्‍थ्‍य निर्भर करता है। पीरियड के दौरान महिलाओं को अक्‍सर थकान, मूड स्विंग्‍स, दर्द और ऐंठन आदि की समस्‍याएं होती हैं। लेकिन यदि सही आहार का चुनाव किया जाए तो इन समस्‍याओं को कुछ हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। इस आर्टिकल में आप जान सकते हैं कि महिलाएं पीरियड के दौरान क्‍या खाएं और क्‍या नहीं।
विषय सूची
1. पीरियड के दौरान खाए जाने वाले आहार – Foods Eaten During Periods in Hindi
पीरियड के दौरान खाएं पालक – Eat Spinach During Period in Hindi
अवधि के दौरान केला खाना चाहिए – Period Me Kela Khana Chahiye In Hindi
मासिक धर्म में खाएं दही – Period Me Dahi Khana Chahiye in Hindi
पीरियड के समय खाएं तरबूज – Watermelon for Periods in Hindi
मासिक धर्म में खाना चाहिए नट्स और बीज – During Periods Eat Nuts And Seeds in Hindi
मासिक धर्म की समस्‍या दूर करे ब्रोकोली – Broccoli to remove menstrual problems in Hindi
पीरियड के दौरान खाना चाहिए चॉकलेट – Chocolate Removes Period Problems in Hindi
2. पीरियड्स में क्या क्या नहीं खाना चाहिए – Foods to Avoid During Menstruation in Hindi
पीरियड्स में परहेज शराब से – Alcohol should be avoided during the period in Hindi
पीरियड में न खाएं प्रोसेस्‍ड फूड्स – During Period Avoid Processed Foods in Hindi
मासिक धर्म में तला हुआ भोजन न करें – Do Not Eat Fried Foods In Menstruation in Hindi
पीरियड्स में नहीं खाना चाहिए तेज नमक – Avoid High Salt During The Period in Hindi
पीरियड के दौरान खाए जाने वाले आहार – Foods Eaten During Periods in Hindi
अवधि के दौरान महिलाओं को शारीरिक और मानसिक समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन यदि हम प्रकृति द्वारा उपलब्‍ध कराए गए खाद्य पदार्थों का सही तरीके से उपभोग करें तो यह हमारी बहुत सी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं को दूर कर सकते हैं। जिन महिलाओं को मासिक धर्म चक्र के दौरान पेट में दर्द, ऐंठन, अधिक रक्‍तस्राव आदि की समस्‍याएं होती हैं तो वे कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकती हैं जो उनकी इस समस्‍या का समाधान कर सकती हैं। अवधि के दौरान उचित खाद्य पदार्थों का सेवन न केवल महिला के स्‍वास्थ्‍य को बढ़ावा देते हैं बल्कि मासिक धर्म की समस्‍याओं को भी कम करने में सहायक होते हैं। आइए जाने पीरियड के दौरान क्‍या खाना चाहिए।
(और पढ़े – पीरियड्स के दिनों में दर्द क्यों होता है जानें मुख्य कारण…)
पीरियड के दौरान खाएं पालक – Eat Spinach During Period in Hindi
पीरियड के दौरान खाएं पालक - Eat Spinach During Period in Hindi
आपके सामान्‍य स्‍वास्थ्‍य को बढ़ावा देने में पालक मदद करती है यह सभी को पता है। लेकिन पालक खाने के फायदे पीरियड के दौरान भी होते हैं। मासिक धर्म के दौरान ऐंठन से महिलाओं के लिए बहुत ही कष्‍टदायक होता है। इसके साथ ही पीरियड के दौरान रक्‍त स्राव होने से शरीर में खून की कमी भी हो जाती है। लेकिन आप पालक का सेवन कर इस समस्‍या से बच सकते हैं। पालक में आयरन की उच्‍च मात्रा होती है जो महिलाओं के शरीर में रक्‍त उत्पादन में व‍ृद्धि करने में मदद करता है। मासिक धर्म चक्र के दौरान महिलाओं को अपने दैनिक आहार में पालक को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। वे पालक को सब्‍जी के रूप से खा सकती हैं साथ ही इसे सलाद के रूप में भी सेवन किया जा सकता है।
(और पढ़े – पालक खाने के फायदे और नुकसान…)
यदि आप मासिक धर्म के दौरान स्‍वस्‍थ्‍य आहार खोज रहे हैं तो केला सबसे अच्‍छा विकल्‍प हो सकता है। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि केला में पोटेशियम और विटामिन बी6 की उच्‍च मात्रा होती है। यदि आप पीरियड के दौरान स्‍वस्‍थ्‍य रहना चाहते हैं तो केले का सेवन करें। क्‍योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्‍व न केवल आपके मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य को बढ़ावा देते हैं बल्कि शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी अच्‍छे होते हैं। केले का नियमित सेवन पीरियड के दौरान मल त्‍याग को आसान बनाते हैं साथ ही इसे नियंत्रित भी करते हैं। इस दौरान केले का सेवन आपके पेट फूलना और पेट दर्द आदि समस्‍याओं को दूर कर सकता है। इसलिए पीरियड के दौरान केला खाना फायदेमंद हो सकता है।
(और पढ़े – रोज सुबह केला और गर्म पानी के सेवन के फायदे जानकर दंग रह जाएगे आप…)
अक्‍सर लड़कियां पूंछती हैं की पीरियड में दही खाना चाहिए या नहीं? तो आपको बता दें मासिक धर्म की तकलीफों को दूर करने के लिए दही का उपयोग बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि दही में कैल्शियम की उच्च होती है। इसलिए पीरियड के दौरान महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने में दही मदद कर सकता है। कहा जाता है कि स्‍वस्‍थ्‍य रहने के लिए शरीर में पर्याप्‍त कैल्शियम का होना आवश्‍यक है। कैल्शियम शरीर को संतुलित बनाए रखता है और पीएमएस के लक्षणों में कमी ला सकता है। जो महिलाएं अपने नियमित आहार में दही का सेवन करती हैं उन्हें मासिक धर्म की परेशानियों को कम करने में मदद मिल सकती है।
(और पढ़े – दही खाने से सेहत को होते हैं ये बड़े फायदे…)
जैसा कि आप सभी जानते हैं कि शरीर में पानी की कमी को तरबूज से दूर किया जा सकता है। लेकिन क्‍या आपको पता है कि महिलाओं को पीरियड के दौरान तरबूज खाना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्‍योंकि पीरियड के दौरान महिलाओं को अधिक पोषक तत्‍वों की आवशकता होती है। साथ ही रक्‍तस्राव होने के कारण शरीर में तरल पदार्थों की कमी भी हो सकती है। महिलाएं अपने शरीर में पोषक तत्‍वों और तरल पदार्थ की कमी को पूरा करने के लिए तरबूज का सेवन कर सकती हैं। तरबूज में बहुत से पोषक तत्‍व और विटामिन उच्‍च मात्रा में होते हैं। जिसके कारण महिलाओं को होने वाली थकावट और कमजोरी को दूर किया जा सकता है। इसलिए तरबूज को अवधि के दौरान खाना लाभकारी होता है।
Next Story