लाइफ स्टाइल

जानिए व्हाइट या डार्क चॉकलेट वैक्स में क्या है डिफरेंस

Tara Tandi
5 April 2022 5:38 AM GMT
जानिए व्हाइट या डार्क चॉकलेट वैक्स में क्या है डिफरेंस
x

जानिए व्हाइट या डार्क चॉकलेट वैक्स में क्या है डिफरेंस  

पार्लर जाने के बाद हर लड़की की लिस्ट में वैक्सिंग होती है। हो भी क्यों न, आखिर अपने अनचाहें बालों को रिमूव करने के लिए वैक्सिंग एक अच्छा तरीका है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पार्लर जाने के बाद हर लड़की की लिस्ट में वैक्सिंग होती है। हो भी क्यों न, आखिर अपने अनचाहें बालों को रिमूव करने के लिए वैक्सिंग एक अच्छा तरीका है। इसकी मदद से आपको स्मूद स्किन मिलती है। वैक्सिंग में कई तरह के ऑप्शन आते हैं ऐसे में सही प्रॉडक्ट को चुनना बहुत जरूरी है। हर वैक्स का अपना फायदा होता है। ऐसे में हम बात करने वाले हैं चॉकलेट वैक्स की। चॉकलेट वैक्स दो तरह की होती है, एक डार्क और दूसरी है व्हाइट। ऐसे में आज जानेंगे दोनों में डिफरेंस और इनके फायदे-

डार्क चॉकलेट वैक्स
डार्क चॉकलेट सोया बीन ऑयल, बादाम के तेल, ग्लिसरीन, जैतून का तेल, विटामिन, कोको को मिलाकर बनाई जाती है। यहीं वजह है कि ये आम वैक्स के मुताबिक थोड़ी महंगी होती है। बात हो इसके फायदों की तो इसमें मौजूद इंग्रेडिएंट के कारण ये स्किन के लिए अच्छी होती है, वहीं से स्किन को ड्राई नहीं करती। क्योंकि इस वैक्स में कई तरह के ऑयल हैं तो ऐसे में ये स्किन को ग्लोइंग भी बनाती है। डार्क चॉकलेट वैक्स हर स्किन टाइप के लिए बेहतरीन है। इस वैक्स की एक खास बात यह है की इसमें से बेहद प्यारी चॉकलेट की खुशबू आती है, जो आपके वैक्सिंग सेशन को बेहतरीन बना सकती है। टैनिंग रिमूव करने के लिए भी इसे अच्छा माना जाता है।
व्हाइट वैक्स
चॉक्लेट वैक्स का दूसरा टाइप है व्हाइट चॉकलेट वैक्स। इसको करवाते समय आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि कई पार्लर में इस रीका वैक्स बताया जाता है और ऐसे में ये लोग आपके बहुत ज्यादा चार्ज कर सकते हैं। बात करें व्हाइट वैक्स की तो ये बीसवैक्स, सब्जियों के तेल और ग्लिसरिल रोजिनेट से बनती है। इसके इस्तेमाल से किसी भी तरह के इंफेक्शन से बचा जा सकता है। वहीं इसे फायदे भी काफी सारे हैं। इस वैक्स को पहले से बहुत ज्यादा गर्म करने की जरूरत नहीं होती ऐसे में आप जलने से बच सकते हैं। ये वैक्स स्किन के लिए काफी अच्छी है खासकर अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है तो आप इस वैक्स को पसंद करेंगे।इसी के साथ ये भी स्किन को सॉफ्ट बनाने में मदद करती है।
दोनों में से कौन सी है बेस्ट
आपको हमेशा अपने स्किन के मुताबिक वैक्स को चुनना चाहिए। डार्क और व्हाइट चॉकलेट वैक्स की कीमत नॉर्मल वैक्स से थोड़ी ज्यादा है, हालांकि दोनों के अपने फायदे हैं।
Next Story