लाइफ स्टाइल

जानिए क्या है ग्रीन डेटिंग और कपल्स कैसे ग्रीन डेटिंग को कर रहे एंजाॅय

Tara Tandi
20 Jun 2022 3:20 PM GMT
जानिए क्या है ग्रीन डेटिंग और कपल्स कैसे ग्रीन डेटिंग को कर रहे एंजाॅय
x
कपल्स के बीच आकर्षण, लगाव, प्यार, डेटिंग और रिलेशनशिप आम बात है। लेकिन डेटिंग के काॅन्सेप्ट में इन दिनों अलग ही ट्रेंड देखने को मिल रहा है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कपल्स के बीच आकर्षण, लगाव, प्यार, डेटिंग और रिलेशनशिप आम बात है। लेकिन डेटिंग के काॅन्सेप्ट में इन दिनों अलग ही ट्रेंड देखने को मिल रहा है। दूसरे देशों के साथ ही भारत में भी ग्रीन डेटिंग का ट्रेंड आ गया है। ग्रीन डेटिंग को लेकर सोशल मीडिया पर चलन तेज हो गया है। इस साल पर्यावरण दिवस के बाद से ग्रीन डेटिंग को लेकर कपल्स बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। वह कई सारी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। दरअसल 5 जून को हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर हर कोई जागरूकता फैलाने और वातावरण को बचाने का काम अपने स्तर पर कर रहा है। इसी प्रयास में कपल्स भी शामिल हो गए हैं। कपल्स के पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयास को ग्रीन डेटिंग के काॅन्सेप्ट से जोड़ा जा सकता है। सेलिब्रिटीज भी ग्रीन डेटिंग की लिस्ट में शामिल हैं। भारत में ग्रीन डेटिंग के बढ़ते चलन के बारे में जानें। आखिर क्या है ग्रीन डेटिंग और कपल्स कैसे ग्रीन डेटिंग को कर रहे एंजाॅय।

ग्रीन डेटिंग क्या है
डेटिंग के दौरान कपल अपने रिश्ते को अधिक मजबूत बनाने की कोशिश करते हैं। डेटिंग कर रहे कपल एक दूसरे को समझते हैं और करीब आने के लिए कुछ न कुछ खास करते रहते हैं। वहीं ग्रीन डेटिंग इसी उद्देश्य की पूर्ति के साथ ही पर्यावरण को बचाने से जुड़ा काॅन्सेप्ट है। जिसमें पर्यावरण संरक्षण का काम कपल्स डेटिंग के दौरान करते हैं। रिलेशनशिप में कुछ नया करने के उद्देश्य से इको फ्रेंडली डेटिंग के तरीकों को अपना सकते हैं।
ग्रीन डेटिंग का तरीका
ग्रीन डेटिंग या इको फ्रेंडली डेटिंग साधारण डेटिंग की तरह ही होता है, जिसमें बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड होते हैं। उनके बीच लगाव या प्यार की भावना होती है। डेटिंग के दौरान वह एक दूसरे के साथ वक्त बिताने के लिए कहीं जाते हैं। एक दूसरे को गिफ्ट आदि देते हैं। लेकिन ग्रीन डेटिंग में इको फ्रेंडली तरीके से आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। गिफ्ट भी पर्यावरण को बचाने से जुड़ा हो सकता है।
ग्रीन डेटिंग के लिए आइडिया
अगर आप भी पर्यावरण से प्यार करते हैं और अपनी साधारण डेटिंग को नयापन देना चाहते हैं तो ग्रीन डेटिंग कर सकते हैं। इसमें पार्टनर को ऐसा तोहफा दें तो पर्यावरण के लिहाज से सही हो। जैसे आप पार्टनर को रियूजेबल कॉफी मग, इनडोर प्लांट गिफ्ट कर सकते हैं। इको फ्रेंडली गिफ्ट के साथ ही आप प्यार भरा मैसेज भी उन्हें दे सकते हैं।
पार्टनर के साथ आउटिंग का प्लान है तो किसी हरियाली वाली जगह पर जा सकते हैं। जैसे किसी पार्क में पार्टनर संग जाएं। यहां पेड़ की छाव में चादर बिछाकर एक दूसरे के साथ समय बिताएं। इस दौरान पर्यावरण की खूबसूरती को निहारें और इसे दूषित होने से बचाएं।
डेटिंग के दौरान अक्सर पार्टनर लॉन्ग ड्राइव पर जाते हैं। लेकिन ग्रीन डेटिंग में आप कुछ अलग और अधिक रोमांचक कर सकते हैं। आप पार्टनर के साथ सुबह या शाम को साइकिलिंग के लिए जा सकते हैं। आप दोनों की सेहत भी बनेगी और पर्यावरण को बचाने में आप अपना योगदान भी देंगे। इस तरह से दोनों को एक दूसरे के साथ अधिक वक्त बिताने को भी मिलेगा
Next Story