लाइफ स्टाइल

चाय पीने से क्या होता है, जानिए

Subhi
30 Dec 2022 2:20 AM GMT
चाय पीने से क्या होता है, जानिए
x

सर्दियों का मौसम आते ही चाय के कप खुद ब खुद बढ़ने लगते हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि चाय पीने से क्या होता है। वहीं Chai Peene Ke Nuksan तो बहुत ही कम लोग जानते होंगे। अगर आप भी चाय के बहुत ज्यादा शौकीन हैं तो यह लेख आपके लिए ही है। आइए जानते हैं चाय पीने से क्या होता है शरीर पर असर और आखिर क्या हैं चाय पीने के नुकसान।

भारतीय बाजार में एक टैगलाइन आपने जरूर सुनी होगी और वह है लाख दुखों की एक दवा। इस टैगलाइन को अगर किसी दूसरी चीज के साथ फिट करना हो तो यकीन मानिए चाय से बेहतर इसके लिए कोई दूसरा विकल्प नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि घर में मेहमान आए हो, सर्दिया बढ़ गई हो, सिर दर्द हो, थकान हो, या दोस्तों की महफिल हो, इन सभी जगह पर शुरूआत अक्सर चाय से ही होती। कुल मिलाकर भारत के ज्यादातर हिस्सों में न केवल दिन की शुरुआत चाय से होती है।

बल्कि सोने से पहले भी कई लोग चाय ही पीना पसंद करते हैं। क्या आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं जो चाय के दीवाने हैं। अगर हां तो यह दीवानगी आपको बहुत ज्यादा भारी पड़ सकती है। ऐसा इसलिए सुबह खाली पेट की चाय से लेकर रात की चाय आपके शरीर पर बहुत ज्यादा बुरे प्रभाव डालती है। अगर आप भी चाय का सेवन करना पसंद करते हैं तो हम आपको बताएंगे आखिर चाय से क्या होता है। आइए जानते हैं Chai Peene Ke Nuksan के बारे में विस्तार से।

चाय एक पेय पदार्थ है जिसका सेवन दुनियाभर में खुद को गर्म रखने और कई लाभों के लिए किया जाता है। चाय के अंदर कैफीन होती है जो आपकी नींद को भी दूर करती है। इसके अलावा भारत और एशिया के ज्यादातर हिस्से में मेहमानों को तो परोसी ही जाती है। एक खास रिसर्च के मुताबिक भारत के अंदर प्रति व्यक्ति चाय की खपत करीब दिन के 3 कप है। लेकिन बहुत ही कम लोग हैं जो यह जानते भी हैं कि चाय पीने से क्या होता है या चाय पीने के नुकसान क्या – क्या हो सकते हैं। आइए जानते हैं चाय से जुड़े नुकसानों के बारे में।

हम सभी जानते हैं कि चाय का सेवन हमारी सेहत पर बहुत बुरा प्रभाव डालती हैं। अगर आप भी उन लोगों में से हैं तो लेकिन यह हमारे ऑर्गन और शरीर की प्रक्रिया को किस तरह मुसीबत में डालती है। यह बहुत कम लोग जानते हैं। आइए जानते हैं चाय से जुड़े हुए कुछ ऐसे ही नुकसानों के बारे में।

आज के समय में हमारे देश में लाखों करोड़ों लोग हैं जो सुबह उठते ही चाय की चुस्की लेने लगते हैं। ज्यादातर लोगों तो चाय के बिना फ्रेश भी नहीं हो पाते। लेकिन यह उनके शरीर पर बहुत ज्यादा बुरा असर डालती है। ऐसे में जब आप सुबह खाली पेट चाय पीने लगते हैं तो इससे आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है। अगर आप सुबह चाय पीना चाहते ही हैं तो नाश्ते के बाद ही इसका सेवन करें। वहीं अगर फ्रेश होने के लिए चाय पीने की जरूरत होती है तो आप ऐसे में गर्म पानी या सादा पानी भी पी सकते हैं।

क्या आप अक्सर दिन में बहुत ज्यादा चाय का सेवन करने लगते हैं अगर हां तो यह शौक आपको बहुत भारी पड़ सकता है। अगर आप बहुत ज्यादा चाय का सेवन करते हैं और खाली पेट ही चाय पीते रहते हैं तो इसकी वजह से आपको अल्सर की समस्या हो सकती है।

अगर आप सुबह उठते ही चाय की चुस्की लेने लगते हैं तो इसकी वजह से आपको मूड स्विंग्स की समस्या भी हो सकती है। यह मूड स्विंग्स की समस्या आपके काम पर तो असर डालती ही है। साथ ही आपके चिड़चिड़ेपन का असर आपकी निजी जिंदगी पर होने लगता है।


क्रेडिट ; samacharhub.com


Next Story