लाइफ स्टाइल

जानिए नवरात्रि के दौरान देवी मां की आराधना के लिए नौ दिन तक कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए

Tara Tandi
30 March 2022 3:43 AM GMT
जानिए नवरात्रि के दौरान देवी मां की आराधना के लिए नौ दिन तक कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए
x

जानिए नवरात्रि के दौरान देवी मां की आराधना के लिए नौ दिन तक कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए

नवरात्रि के 9 दिन माता के भक्तों के लिए विशेष महत्व रखते हैं। इस दौरान भक्त पूरा दिन उपवास रखकर मां दुर्गा से अपने और अपने परिवार के कल्याण की कामना करता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नवरात्रि के 9 दिन माता के भक्तों के लिए विशेष महत्व रखते हैं। इस दौरान भक्त पूरा दिन उपवास रखकर मां दुर्गा से अपने और अपने परिवार के कल्याण की कामना करता है। इस साल चैत्र नवरात्रि 02 अप्रैल से शुरू होकर 11 अप्रैल तक है।

नवरात्रि के नौ दिन जिस तरह मां के अलग-अलग स्वरूपों को उनकी पसंद का भोग लगाया जाता है। उसी तरह माता के भक्त 9 दिनों तक अलग-अलग रंग के कपड़े पहनकर मां की उपासना करते हैं। माना जाता है कि हर दिन की देवी को खास रंग पसंद होता है। जिसे पहनकर पूजा करने से देवी मां प्रसन्न होती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं नवरात्रि के दौरान देवी मां की आराधना के लिए नौ दिन किन अलग-अलग रंगों के कपड़े पहनने चाहिए।
पीला रंग पहले दिन-
नवरात्रि के पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा की जाती है। मां शैलपुत्री की पूजा और आराधना के लिए पीले रंग की प्रयोग किया जाता है।
हरा रंग दूसरे दिन-
नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की आराधना की जाती हैं। इनकी पूजा में हरे रंग के कपड़े पहनने का विधान है। माना जाता है कि हरे रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से मां प्रसन्न होती हैं।
ग्रे रंग तीसरे दिन-
नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की आराधना की जाती है। इस दिन स्लेटी या ग्रे रंग के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। आप चाहें तो ग्रे रंग के साथ मिक्स एंड मैच कर खूबसूरत लुक पा सकते हैं।
नारंगी रंग चौथे दिन-
नवरात्रि के चौथे दिन देवी माता कूष्माण्डा की पूजा की जाती है। मां को नारंगी रंग बेहद पसंद होता है। इसलिए पूजा के दौरान या दिनभर नारंगी रंग के कपड़े पहन सकते हैं।
सफेद रंग पांचवे दिन-
नवरात्रि का पांचवा दिन स्कंदमाता का है। इनको सफेद रंग बेहद पसंद है। देवी मां को खुश करने के लिए आप सफेद रंग के कपड़े पहन सकते हैं।
लाल रंग छठें दिन-
नवरात्रि के छठें दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती हैं। इन्हें रंगों में लाल रंग पसंद होता है। मां की आराधना के लिए लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। श्रंगार के सामान में मां लाल रंग की चूड़ियों को पसंद करती हैं।
नीला रंग सातवें दिन-
नवरात्रि के सातवें दिन कालरात्रि की पूजा की जाती है। रात्रि के समय होने वाली इनकी विशेष पूजा में नीले रंग के कपड़े पहनने से देवी मां प्रसन्न होती हैं।
गुलाबी रंग आठवें दिन-
नवरात्रि के आठवें दिन महागौरी की पूजा होती है। इन्हें गुलाबी रंग बेहद पसंद है। अपने दिन को शुभ बनाने के लिए आप गुलाबी रंग के कपड़े पहन सकते हैं।
बैंगनी या जामुनी रंग नौवें दिन-
नवरात्रि के नौवे दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां को बैंगनी या जामुनी रंग बेहद पसंद आता है। मां सिद्धिदात्री सब सिद्धियों को पूरी करती है। नौवें दिन देवी मां को प्रसन्न करना है तो बैंगनी रंग के कपड़ों को पहनें।
Next Story