लाइफ स्टाइल

प्रेग्नेंसी में पेट दर्द के क्या-क्या कारण हो सकते हैं, जानिए

Tara Tandi
5 March 2022 7:19 AM GMT
प्रेग्नेंसी में पेट दर्द के क्या-क्या कारण हो सकते हैं, जानिए
x
प्रेग्नेंसी महिलाओं के जीवन का सबसे संवेदनशील दौर होता है। इसमें उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। ऐसे में उन्हें शरीर के किसी भी अंग में दिखने वाले असामान्य लक्षणों को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्रेग्नेंसी महिलाओं के जीवन का सबसे संवेदनशील दौर होता है। इसमें उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। ऐसे में उन्हें शरीर के किसी भी अंग में दिखने वाले असामान्य लक्षणों को नजरअंदाज करने से बचना चाहिए। यह मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है।

गर्भावस्था के दौरान पेट दर्द होने के बहुत सारे संभावित कारण हैं। कई बार यह केवल गैस या कब्ज की वजह से भी हो सकता है। मगर कभी-कभी यह किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है। कई बार आपका पेट दर्द किसी ऐसी समस्या का संकेत हो सकता है, जो गर्भावस्था से जुड़ी न हो, जैसे कि एपेंडिसाइटिस, अंडाशय में गांठ (ओवेरियन सिस्ट), गुर्दों से जुड़ी समस्या, मूत्रमार्ग संक्रमण (यूटीआई) या पथरी, पित्त की थैली से जुड़ी परेशानी आदि हो सकती है। आज हम इसी विषय में जानकारी देने वाले हैं कि प्रेग्नेंसी में पेट दर्द के क्या-क्या कारण हो सकते हैं।
गैस या कब्ज की समस्या: प्रेग्नेंसी में पेट दर्द का एक कारण कब्ज या फिर गैस की समस्या भी हो सकती है। इसकी वजह से दर्द लगातार बढ़ता है और खट्टी डकारें और उल्टी की समस्या होने लगती है। ऐसा होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।
गर्भाशय के बढ़ने के कारण: गर्भाशय के बढ़ने की वजह से भी पेट में दर्द होता है। इसके साथ साथ उल्टी आने की भी आशंका बनी रहती है। इसके लिए जरूरी है कि आप लगातार थोड़ी-थोड़ी मात्रा में कुछ न कुछ खाती रहें और पर्याप्त आराम लें।
गर्भपात का संकेत: गर्भावस्था के शुरुआती चरण में गर्भपात का भी खतरा बना रहता है। ऐसे में आपके पेट के निचले हिस्से में मरोड़ उठता है और रक्त-स्राव और पेट में दर्द भी होता है। सबसे आम संकेत रक्तस्त्राव होना है। यह रक्तस्त्राव कई दिनों तक रुक-रुककर हो सकता है। यदि ऐसा हो रहा है तो इस बारे में अपने डॉक्टर को अवश्य बताएं।ऐसे लक्षण दिखते ही डॉक्टर से संपर्क करें।
एक्टोपिक प्रेग्नेंसी भी एक वजह: अस्थानिक गर्भावस्था यानी एक्टोपिक प्रेग्नेंसी जो कि गर्भाशय से बाहर विकसित होती है। दुर्भाग्यवश, ऐसी गर्भावस्था को बचाया नहीं जा सकता। यह एक गंभीर स्थिति है। सरल शब्दों में कहें तो एक्टोपिक प्रग्नेंसी ऐसी प्रेग्नेंसी है जिसमें भ्रूण का विकास गर्भाशय के बाहर होने लगता है। ऐसे में पेट में बहुत तेज दर्द उठता है। यह दर्द धीरे-धीरे पूरे पेट में फैल जाता है।
यूरिन मार्ग में इन्फेक्शन: अगर आप प्रेग्नेंसी के दौरान मूत्रमार्ग में संक्रमण को इग्नोर करती हैं तो भी यह पेट दर्द, पेशाब में जलन, उल्टी आदि समस्याओं को जन्म देता है। अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया गया तो यह बाद में किडनी इंफेक्शन का भी कारण बन सकता है।
Next Story