लाइफ स्टाइल

जानिए लड़कों कि किन बातों से लड़कियां हो जाती हैं इंप्रेस, प्रपोज मिलने पर कर देतीं हैं हां

Tara Tandi
27 Jun 2022 8:18 AM GMT
जानिए लड़कों कि किन बातों से लड़कियां हो जाती हैं इंप्रेस, प्रपोज मिलने पर कर देतीं हैं हां
x
अगर आप किसी लड़की को पसंद करते हैं और उसे प्रपोज करना चाहते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि क्या वह लड़की भी आपको पसंद करती है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अगर आप किसी लड़की को पसंद करते हैं और उसे प्रपोज करना चाहते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि क्या वह लड़की भी आपको पसंद करती है और आपके प्रपोजल पर सहमत होगी। अक्सर ऐसा होता है कि लड़के जब किसी लड़की से अपने दिल की बात करते हैं, तो वह उसे मना कर देती है। लड़कियां उन्हें 'जस्ट फ्रेंड' का टैग दे देतीं हैं। वह आपको बाॅयफ्रेंड के रूप में नहीं अपनाना चाहती। लड़कियों को लगता है कि कोई लड़का उनका दोस्त हो सकता है लेकिन प्यार या रिलेशनशिप के लिए वह उस से कमिटेड नहीं हो सकतीं। ऐसे में आपको पता होना कि एक लड़की लड़के में क्या बातें पसंद करती हैं। बॉयफ्रेंड बनाने या रिलेशनशिप में जाने के लिए अधिकतर लड़कियां लड़कों में क्या देखती हैं। लड़कियों की पसंद जानकर उनके साथ रिलेशनशिप में आना आसान हो सकता है। जानिए लड़कों कि किन बातों से लड़कियां हो जाती हैं इंप्रेस, प्रपोज मिलने पर कर देतीं हैं हां।

शारीरिक बनावट पर ध्यान
ब्यूटी हर किसी को आकर्षित करती है। लड़के हों या लड़कियां, सभी अच्छा दिखने वाला साथी चाहते हैं। रंग रूप से फर्क नहीं पड़ता, पर अधिकतर लड़कियां सुडौल शरीर वाले फिट दिखने वाले लड़कों को पसंद करती हैं। लड़के का अगर पेट निकला हो, तो लड़कियां उनके साथ रिलेशनशिप में नहीं आना चाहतीं। एक सर्वे के मुताबिक महिलाओं को लंबे पुरुष अधिक आकर्षित करते हैं। आपके शरीर की बनावट भी रिलेशनशिप में आने के लिए अहम भूमिका निभाती है।
केयरिंग लड़के आते हैं पसंद
लड़की अगर किसी दोस्त को पार्टनर बनाना चाहती है, तो वह उस लड़के को पसंद करेंगी, जो केयरिंग होते हैं। लड़कियों को उनका ख्याल रखने वाले लड़के पसंद होते हैं। इसलिए रिलेशनशिप में आने के लिए वह केयरिंग लड़कों को तवज्जो देतीं हैं। उनकी फिक्र करने वाले लड़कों की ओर वह आकर्षित होती हैं।
स्टेटस और पैसा
किसी रिलेशनशिप में आने के लिए अधिकतर लड़कियां लड़की की सामाजिक और आर्थिक स्थिति भी देखती हैं। अगर लड़का कामकाजी हो, जिम्मेदार हो तो लड़की ऐसे लड़के से प्रभावित होती है। कम उम्र का युवा वर्ग भले ही आर्थिक स्टेटस पर इतना ध्यान नहीं देता लेकिन वह भी स्टेटस और पैसों वाले पार्टनर को पसंद करते हैं।
रोमांटिक पुरुष
हर लड़की एक प्यार करने वाला साथी चाहती हैं। भले ही लड़का किसी लड़की से बहुत ज्यादा प्यार करता हो लेकिन जब तक वह अपना प्यार जताता नहीं, कुछ न कुछ रोमांटिक कर लड़की का दिल नहीं जीतता, लड़कियां इंप्रेस नहीं होतीं। लड़कियों को रोमांटिक पुरुष पसंद होते हैं।
Next Story