लाइफ स्टाइल

जानें मर्दों के ऐसे कौन से राज हैं जिन्हें वो अपनी पार्टनर से भी शेयर नहीं करते हैं

Rounak Dey
8 Aug 2022 9:15 AM GMT
जानें मर्दों के ऐसे कौन से राज हैं जिन्हें वो अपनी पार्टनर से भी शेयर नहीं करते हैं
x
कई बार यही लापरवाही बड़े झगड़ों का कारण बन जाती है।

पुरुषों के जीवन को जितना सरल माना जाता है, असल में उनका जीवन उतना आसान होता नहीं है। उनके व्यक्तित्व और निजी ज़िन्दगी में भी कई परतें होती हैं जिनके नीचे उनके इमोशन्स और इच्छाएं दबी हुई होती हैं। पुरुष भी कई बार रहस्यमयी हो सकते हैं और कई बातों को छुपा कर रख सकते हैं। पुरुषों के व्यक्तित्व और जीवन से जुड़ी ऐसी ही कुछ अनकही बातें हम आज आपके लिए लेकर आये हैं जिसकी सहायता से आप अपने पार्टनर को और अच्छी तरह समझ पाएंगी।

उन्हें भी होती है सहारे की ज़रूरत
हर इंसान को अपनों से इमोशनल सपोर्ट की ज़रूरत होती है। हालांकि पुरुष इस ज़रूरत को साफ़ शब्दों में बयां नहीं करते हैं। पर उनकी भी इच्छा होती है कि उन्हें कोई प्यार करे, अच्छे और बुरे वक्त में कोई हमेशा सहारा दे और कोई अपना उनको तनाव से बहार निकलने में मदद करे।

डर की भावना के होते हैं शिकार
यह एक प्रचलित धारणा है कि पुरुषों को अपने डर, दुःख या कमज़ोरियों को दूसरों के सामने नहीं दिखाना चाहिए, इससे वे कमज़ोर या कम कठोर दिखते हैं। ऐसी गलत सोच के कारण ही वे अपने डर को खुलकर बता नहीं पाते हैं। ये डर किसी को खोने, किसी असफलता, या किसी दूसरी चीज़ का भी हो सकता है। उनको परेशान देखकर एक पार्टनर होने के नाते यह आपकी ज़िम्मेदारी होनी चाहिए कि आप उनके डर के बारे में बिना किसी जजमेंट के उनसे बात करें।
नज़रों का खेल
अधिकतर पुरुष अपनी आस-पास की महिलाओं पर एक नज़र डालते ही हैं। वे महिलाओं की पर्सनालिटी और लुक्स का विश्लेषण करते हैं, और कई बार पसंद आने पर उनसे बात भी करना चाहते हैं। यह स्वाभाविक रूप से उनकी एक आदत होती है। हालांकि अपने पार्टनर के साथ होने पर वे दूसरी महिलाओं को नोटिस करने से बचते हैं।
नेशनल सिस्टर्स डे 2022 : अपनी हजारों में एक बहना के साथ सेल‍िब्रेट करें ये दिन, जानें इस दिन की खासियतनेशनल सिस्टर्स डे 2022 : अपनी हजारों में एक बहना के साथ सेल‍िब्रेट करें ये दिन, जानें इस दिन की खासियत
दिक्कतों पर जाता है कम ध्यान
महिलाओं के मुकाबले पुरुषों का छोटी छोटी समस्याओं पर कम ही ध्यान जाता है। वे रिश्तों के बीच हो रही छोटी मोटी समस्याओं पर अधिक ध्यान नहीं देते हैं और बेपरवाह रहते है। कई बार यह रवैया उनके रिलेशनशिप को खुशहाल रखता है तो कई बार यही लापरवाही बड़े झगड़ों का कारण बन जाती है।


Rounak Dey

Rounak Dey

    Next Story