लाइफ स्टाइल

जानिए एक्सरसाइज करने के बाद मांसपेशियों में होने वाले दर्द से राहत पाने का टिप्स

Ritisha Jaiswal
9 Oct 2021 9:23 AM GMT
जानिए एक्सरसाइज करने के बाद मांसपेशियों में होने वाले दर्द से राहत पाने का टिप्स
x
वजन कंट्रोल करने व बीमारियों से सुरक्षित रहने के लिए लोग एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं।



जनता से रिश्ता वेबडेस्क | वजन कंट्रोल करने व बीमारियों से सुरक्षित रहने के लिए लोग एक्सरसाइज का सहारा लेते हैं। मगर एक्सरसाइज के शुरुआती दिनों में अक्सर मांसपेशियों में दर्द महसूस होता है। इसके कारण कई बार वर्कआउट करने का मन ही नहीं करता है। मगर इसका मतलब यह नहीं कि वर्कआउट करना छोड़ दें। ऐसे में आप दर्द से आराम पाने के लिए कुछ खास टिप्स अपना सकती है। चलिए जानते हैं इसके बारे में...

धीरे–धीरे करें वर्कआउट शुरूआत

अगर आप पहली बार एक्सरसाइज कर रहे हैं तो वाॅर्मअप से शुरूआत करें। इस दौरान अपनी सांसों पर पूरा ध्यान दें कि आप बराबर मात्रा में सांस लें और छोड़े। इससे आपको एक्सरसाइज के बाद दर्द होने की परेशानी कम रहेगी।
मसाज करें
शरीर की तेल से मसाज करें। आप इसके लिए परिवार के किसी सदस्य की मदद ले सकती है। इसके अलावा स्पा लेना भी सही रहेगा। इससे आपकी मांसपेशियों व हड्डियों का दर्द कम होगा। साथ ही आपको रिलैक्स महसूस होगा।
चेरी जूस
मांसपेशियों के दर्द से आराम दिलाने में चेरी जूस बेहद कारगर माना गया है। इसमें मौजूद पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट गुण दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं।
आइस पैक
आप चाहे तो दर्द कम करने के लिए आइस पैक का भी इस्तेमाल कर सकती है। आपको बाजार में आइस पैक आसानी से मिल जाएगा। इसके अलावा बर्फ को कॉटन के कपड़े या टॉवल में लपेट कर भी आप थोड़ी देर दर्द वाले हिस्से पर लगा सकती है।
गरम पानी से नहाए
एक्सरसाइज के बाद शरीर व मांसपेशियों के दर्द से राहत पाने के लिए आप गर्म पानी से नहाएं। इसके लिए गर्म पानी में कुछ बूंदें अरोमा तेल की मिलाकर 4-5 मिनट तक रहने दें। बाद में इस पानी से नहाएं। इससे आपको दर्द से जल्द ही आराम मिलेगा।
तरल पदार्थों का सेवन करें
शरीर में पानी की कमी होने पर भी दर्द का एहसास होता है। इसलिए खासतौर पर वर्कआउट दौरान व बाद में पानी पीते रहिए। इसके अलावा आप ताजे फल व सब्जियों का जूस, स्मूदी आदि का सेवन जरूर करें। इससे आपको सभी जरूरी तत्व आसानी से मिलेंगे। इसके साथ ही आपकी इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होगी।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story