लाइफ स्टाइल

अम्बोली वॉटरफॉल घूमने की प्लानिंग से पहले जानें ये बातें

Tara Tandi
2 Aug 2022 10:47 AM GMT
अम्बोली वॉटरफॉल घूमने की प्लानिंग से पहले जानें ये बातें
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अम्बोली भारत के दक्षिण महाराष्ट्र का एक हिल स्टेशन है। 690 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। इस जगह पर काफी फेमस वॉटरफॉल है, जो शहर के नाम पर ही है। बारिश के मौसम में इस जगह पर काफी लोग पहुंचते हैं और वॉटरफॉल के खूबसूरत नजारे को देखने का मजा लेते हैं। यहां जाने से पहले आपको कुछ बाते जाननी चाहिए।

अम्बोली वॉटरफॉल में करने के लिए चीजें
झरने तक पहुंचने के लिए आपको कंक्रीट की कुछ सीढ़ियों को चढ़ना होगा। यहां जाकर आप आराम से बैठ सकते हैं। कुछ देर आराम कर सकते हैं और शानदार नजारों का मजा ले सकते हैं। चाहें तो अंबोली झरने के साफ पानी में नहा सकते हैं। ये काफी छोटा झरना है इसलिए यहां पर बहुत जल्दी भीड़ हो जाती है, लेकिन फिर भी ये झरने के आनंद और बढ़ा देता है।
अम्बोली वॉटरफॉल में लें लोकल स्नैक्स का मजा
झरने के पास कुछ लोकल विक्रेता के स्टॉल हैं जो लोकल खान परोसते हैं। झरने की सुंदरता को देखते हुए साबूदाना वड़ा, प्याज भाजी और भुने भुट्टे का आनंद ले सकते। इन झोंपड़ियों में मिलने वाली चाय और मैगी नूडल्स को भी लोग बड़े चाव के साथ खाते हैं।
अम्बोली वॉटरफॉल जाने का सबसे अच्छा समय और कैसे पहुंचे
अम्बोली वॉटरफॉल की यात्रा का सबसे अच्छा समय मानसून के मौसम में होता है क्योंकि इस समय झरने में खूब पानी बहता है। ऐसे में अगस्त के महीने में भी आप इस जगह पर जा सकते हैं। अम्बोली झरना बस स्टॉप से ​​सिर्फ तीन किलोमीटर की दूरी पर है। यहां स्थानीय परिवहन का एकमात्र साधन ऑटो और निजी टैक्सी हैं, इसलिए आप झरने तक पहुंचने के लिए दोनों में से किसी एक ऑप्शन को चुन सकते हैं। सड़क के एक तरफ पार्किंग की सुविधा है, इसलिए आपको अपने निजी वाहन और पार्किंग की परेशानी के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है
Next Story