लाइफ स्टाइल

आज ही जानें ये जरूरी बातें, रोज खाते हैं कच्चा सलाद

Manish Sahu
24 July 2023 10:19 AM GMT
आज ही जानें ये जरूरी बातें, रोज खाते हैं कच्चा सलाद
x
लाइफस्टाइल: हेल्दी रहने के लिए डाइट का हेल्दी होना बहुत जरूरी है। इसके लिए कई चीजों को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। वहीं, बहुत सारी चीजों को स्वस्थ रहने के लिए छोड़ देना सही होता है। हेल्दी डाइट की जब भी बात होती है, तो सलाद को खास अहमियत दी जाती है। डाइट में सलाद को शामिल करना अच्छा होता है। इससे शरीर को कई सारे न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। लेकिन कच्चे सलाद को खाते वक्त कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए और कुछ समस्याओं में कच्चे सलाद को खाना अवॉइड करना चाहिए। इस बारे में हमने न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन सिमरन कौर से बात की और उनसे सलाद खाने से जुड़ी जरूरी बातें जानीं। सिमरन कौर सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट, डाइटिशियन और योगा एक्सपर्ट हैं।
कच्चा सलाद खाने पर एक्सपर्ट की राय
एक्सपर्ट की मानें तो आजकल कच्चा सलाद खाने का काफी चलन है। लेकिन कच्चा सलाद खाना सभी के लिए सही नहीं है। यह बात सच है कि सलाद न्यूट्रिशन से भरपूर होता है और सब्जियों को डाइट में शामिल करने का यह अच्छा तरीका है। लेकिन अगर आपको आंतों के लीक होने की समस्या है, डाइजेशन से जुड़ी समस्या है या आंतों से जुड़ी कोई और दिक्कत है, तो आपको कच्चे सलाद को डाइट से दूर रखना चाहिए। वहीं, इसकी जगह आप हाफ कुक सलाद को खा सकती हैं। इससे आपका पाचन सुधरेगा।
सलाद खाते वक्त रखें इन बातों का ख्याल
सलाद आपको कई तरह के फूड इंफेक्शन्स से बचाता है और डाइजेशन में मदद करता है।
शरीर में न्यूट्रिशन्स को अब्जॉर्ब करने में भी सलाद काम करता है।
सलाद को खाने के साथ या इससे पहले खाना चाहिए लेकिन जैसा हमने जिक्र किया, एक्सपर्ट के अनुसार, कुछ समस्याओं में इसे कच्चा खाने के बजाय हल्का पकाकर खाना चाहिए।
जो लोग कच्चा सलाद खा रहे हैं, उन्हें भी सब्जियों को सही से धोकर ही सलाद में इस्तेमाल करना चाहिए।
सलाद खाते वक्त इसमें ज्यादा फैंसी ड्रेसिंग्स को शामिल नहीं करना चाहिए। साथ ही, सब्जियों को पहले से काटकर न रखें।
सलाद हमेशा फ्रेश कटा हुआ ही खाएं।
मार्केट में मौजूद पैकेज्ड सलाद को खाने से बचें।
मानसून में हरी पत्तेदार सब्जियों को सलाद में शामिल न करें।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
Next Story