लाइफ स्टाइल

वजन घटाने के दौरान 5 कीटो डाइट की गलतियों से बचे

Teja
21 Feb 2022 8:12 AM GMT
वजन घटाने के दौरान 5 कीटो डाइट की गलतियों से बचे
x
दूध प्रोटीन और कैल्शियम का एक बेहतरीन सोर्स होता है। कैल्शियम हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है,

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | दूध प्रोटीन और कैल्शियम का एक बेहतरीन सोर्स होता है। कैल्शियम हमारी हड्डियों को मजबूत बनाता है, जबकि प्रोटीन हमारी मांसपेशियों के विकास के लिए जरूरी होता है। लेकिन वजन घटाने वाले लोगों के मन में दूध (milk in hindi) को लेकर कई सवाल रहते हैं। आज का हमारा लेख इन्हीं सवालों पर आधारित है। ग्लोबल हॉस्पिटल, मुंबई की मुख्य आहार विशेषज्ञ जमुरुद एम पटेल से जानें वजन घटाने और दूध (milk for weight loss) से जुड़े सवालों के जवाब-

वैसे तो वजन कम करने वाले लोगों को डेयरी प्रोडक्ट का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। इनमें कैलोरी और फैट अधिक होता है, जिससे वजन बढ़ सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अगर सही तरीके से दूध पिया जाए, तो इसे वेट लॉस डाइट (milk for weight loss diet) में भी शामिल किया जा सकता है। यानी कम कम करने के लिए भी दूध पीना जरूरी होता है।
सवाल 1: वजन कम करने के लिए दूध कब पीना चाहिए?
वेट लॉस करने वाले अधिकतर लोगों के मन में सवाल होता है कि आखिर वजन घटाने के लिए दूध कब पिएं? वजन घटाने के लिए आप एक्सरसाइज या वर्कआउट के बाद दूध पी सकते हैं। साथ ही रात को सोते समय हल्दी वाला दूध पीने से भी वजन घटाया जा सकता है। इससे प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत बनती है, शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति मिलती है। साथ ही वजन घटाने में भी मदद मिलती है।
सवाल : क्या दूध पीने से वजन कम होता है?
दूध वजन बढ़ाने के साथ ही वजन घटाने में भी फायदेमंद होता है। अगर आप वेट लॉस डाइट (weight loss diet) फॉलो कर रहे हैं, तो अपनी डाइट में दूध भी शामिल कर सकते हैं। दूध में पेप्टाइड नामक एक अणु होता है, जो भूख से लड़ सकता है। दरअसल, एक गिलास दूध पीने से पेट फुल हो जाता है, साथ ही लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती है। भूख न लगना वजन घटाने में मदद करता है। जब हम एक गिलास दूध (weight loss drink) पी लेते हैं, तो इससे फास्ट फूड या ओवरइटिंग करने से बचते हैं। इससे मोटापा धीरे-धीरे कम होने लगता है।
सवाल 3: क्या दूध फैट बर्न करता है?
दूध में कैल्शियम, प्रोटीन भरपूर होता है। इससे हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। दूध पावर बूस्टर होता है। इसलिए दूध का सेवन तो जरूर ही करना चाहिए। दूध में कॉन्जुगेटेड लिनोलेनिक एसिड (Conjugated linoleic acid) होता है, फैट बर्न करने में मददगार होता है। इसलिए बॉडी फैट को कम करने के लिए आप दूध का सेवन भी कर सकते हैं।
सवाल 4: वेट लॉस में दूध पी सकते हैं क्या?
जी हां, वेट लॉस (milk for weight loss in hindi) के दौरान आप दूध पी सकते हैं। दूध में कैल्शियम होता है, इससे मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है। जब मेटाबॉलिज्म सही से काम करता है, तो कैलोरी बर्न होने में मदद मिलती है। इससे धीरे-धीरे वजन घटता है।
सवाल 5: वजन घटाने के लिए दूध कैसे पिएं?
दूध संतुलित आहार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, रोजाना एक कप दूध ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है। वजन घटाने के लिए आप एक्सरसाइज के बाद प्रोटीन शेक के साथ दूध मिलाकर ले सकते हैं। इससे आपका हेल्दी वेट लॉस होगा, आप ऊर्जावान भी बने रहेंगे और कमजोरी महसूस नहीं होगी।
अगर आपको लैक्टोज इन्टॉलरेंस है, तो आपको दूध पीने से परहेज करना चाहिए। साथ ही वजन घटाने वाले लोगों को भी दूध का सेवन एक्सपर्ट की राय पर ही करना चाहिए।


Next Story