लाइफ स्टाइल

हॉट स्टोन पेडीक्योर से मिलते हैं ये पांच फायदे, जानिए

SANTOSI TANDI
11 Jun 2023 9:20 AM GMT
हॉट स्टोन पेडीक्योर से मिलते हैं ये पांच फायदे, जानिए
x
हॉट स्टोन पेडीक्योर
जब फुट केयर की बात होती है तो हम सभी पेडीक्योर करवाना बेहद पसंद करते हैं। पेडीक्योर करवाने से ना केवल आपके पैरों की डेड स्किन सेल्स निकलती है, बल्कि इससे आपकी पैर अधिक क्लीन व स्मूथ भी होते हैं। आमतौर पर, हम सभी एक ही तरह से पेडीक्योर करवाते हैं, जबकि पिछले कुछ समय से हॉट स्टोन पेडीक्योर करवाने का चलन भी काफी अधिक बढ़ गया है। इस पेडीक्योर को करवाते समय छोटे साइज के स्टोन होते हैं, जिनसे पैरों की मसाज की जाती है। मसाज करने से पहले उन्हें गरम किया जाता है। साथ ही, इससे बहुत अधिक दबाव नहीं दिया जाता है, जिससे व्यक्ति को बिल्कुल भी असहज महसूस नहीं होता है। इस हॉट स्टोन पेडीक्योर को करवाते समय तेल से मसाज की जाती है।
हॉट स्टोन पेडीक्योर से ना केवल आपके पैर अधिक सॉफ्ट बनते हैं, बल्कि इससे मसल्स और नर्व्स भी रिलैक्स होती है, जिससे पैरों के दर्द को काफी आराम मिलता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको हॉट स्टोन पेडीक्योर से होने वाले कुछ फायदों के बारे में बता रहे हैं
पैरों की मसल्स को मिलता है आराम
अगर आप हॉट स्टोन पेडीक्योर करते हैं तो इससे पैरों की मसल्स रिलैक्स होती है, जिसके कारण दर्द से काफी हद तक राहत मिलती है। हॉट स्टोन पेडीक्योर के दौरान जब आप मसाज करते हैं तो इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। ऐसे में व्यक्ति खुद को तरोताजा महसूस करता है और उसका दर्द भी काफी हद तक कम हो जाता है।
मिलती है बेहतर नींद
अगर आप रात को सोने से पहले हॉट स्टोन पेडीक्योर करते हैं तो इससे आपको बेहतर नींद में भी मदद मिलती है। कुछ अध्ययनों में यह बात सामने आई है कि हॉट स्टोन पेडीक्योर के दौरान अगर पैरां की मसाज की जाती है तो इससे व्यक्ति बहुत अधिक रिलैक्स फील करता है और ऐसे में उसे काफी अच्छी नींद आती है।( नेल पॉलिश बार-बार निकल जाती है तो ये आजमाएं टिप्स )
तनाव को करे दूर
हॉट स्टोन पेडीक्योर करने से तनाव और एंग्जाइटी आदि को भी कम करने में मदद करती है। हॉट स्टोन पेडीक्योर करते हुए जब आप मसाज करते हैं तो इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। जिसके कारण आपका तनाव भी काफी हद तक दूर हो जाता है। इसलिए, अगर आप काम के बोझ तले या फिर अन्य किसी कारणवश खुद को शारीरिक व मानसिक रूप से बहुत अधिक थका हुआ व तनाव में महसूस कर रहे हैं तो ऐसे में आप हॉट स्टोन पेडीक्योर करवा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: पैरों की खूबसूरती निखारने के लिए क्या सच में जरूरी है पेडिक्योर? आइए जानें
मिलते हैं अरोमाथेरेपी के फायदे
अमूमन हॉट स्टोन पेडीक्योर के दौरान केवल गर्म स्टोन से होने वाले फायदों के बारे में भी लोग बात करते हैं। जबकि इसके कई फायदे हैं। मसलन, इस दौरान पैरों को अच्छी तरह से रगड़ा जाता है और फिर कई सुंगधित तेलों का इस्तेमाल किया जाता है। इन तेलों के इस्तेमाल से आपको अरोमाथेरेपी से होने वाले फायदे भी मिलते हैं। तेलों की सुगंध के कारण आपके शरीर के साथ-साथ मन-मस्तिष्क को भी लाभ होता है।
इसे भी पढ़ें: पैरों की खूबसूरती के लिए अब आपको पार्लर में नहीं बहाने होगें पैसे, घर में खुद से करें पेडिक्‍योर
मिलता है पॉलिश्ड लुक
अक्सर पेडीक्योर करवाने के बाद पैर साफ तो हो जाते हैं, लेकिन उन्हें पॉलिश्ड लुक नहीं मिल पाता है। लेकिन जब आप हॉट स्टोन पेडीक्योर करवाते हैं तो इस दौरान ना केवल पैरों को रगड़ा जाता है, बल्कि तेलों का भी इस्तेमाल किया जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान आपके पैरों को पॉलिश्ड लुक मिलता है। साथ ही साथ, इससे आपके नाखून भी मजबूत होते हैं और कमजोर नाखूनों व डैमेज्ड क्यूटिकल्स से राहत मिलती है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Next Story