लाइफ स्टाइल

जानिए इन बुरी आदतों से बढ़ जाता है स्ट्रोक का खतरा

Tara Tandi
22 Oct 2022 5:45 AM GMT
जानिए इन बुरी आदतों से बढ़ जाता है स्ट्रोक का खतरा
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। खराब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव के चलते कई बीमारियां दस्तक देती हैं। इनमें मोटापा, मधुमेह और ब्लड प्रेशर आदि प्रमुख हैं। साथ ही गलत आदतों की वजह से स्ट्रोक का भी खतरा बढ़ने लगता है। मस्तिष्क में रक्त संचरण में कोई परेशानी आने की वजह से ब्रेन स्ट्रोक की बीमारी होती है।

कई मौके पर रक्त वाहिकाएं ब्लॉक हो जाती हैं। इससे दिमाग को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिलती है। वहीं, मस्तिष्क के ऊतकों में पोषण तत्वों की कमी होने लगती है। अगर समय पर उपचार नहीं किया जाता है, तो मरीज की जान भी जा सकती है।
गर्भनिरोधक गोलियों के सेवन से स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए पुरुषों की तुलना में महिलाओं को स्ट्रोक का खतरा अधिक रहता है। साथ ही कई गलत आदतों की वजह से स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इनमें तत्काल सुधार की जरूरत है। आइए, इन गलत आदतों को जानते हैं-
शराब का सेवन
शराब के सेवन से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। खासकर Binge drinking से स्ट्रोक का खतरा बढ़ने लगता है। एक साथ 5 या उससे अधिक पैक पीने को बिंज ड्रिंकिंग कहते हैं। इसके लिए शराब का सेवन कम करें। विशेषज्ञों की मानें तो दो पैक से अधिक शराब के सेवन से रक्तचाप बढ़ने लगता है।
धूम्रपान करना
धूम्रपान सेहत के लिए हानिकारक होता है। इससे स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही हृदय और श्वसन तंत्र पर भी बुरा असर पड़ता है। इसके लिए स्मोकिंग से तौबा करें।
वर्कआउट न करना
वर्कआउट न करने के चलते न केवल वजन बढ़ने लगता है, बल्कि कई अन्य बीमारियां भी दस्तक देती हैं। इससे स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ने लगता है। सेहतमंद रहने के लिए रोजाना वर्कआउट जरूर करें।

न्यूज़ क्रेडिट: navyugsandesh

Next Story