लाइफ स्टाइल

पर्यटन स्थल जानें गर्मी में एडवेंचर का लें मजा

Deepa Sahu
29 May 2024 2:27 PM GMT
पर्यटन स्थल जानें गर्मी में एडवेंचर का लें मजा
x
लाइफस्टाइल: इन जगहों की सबसे ख़ास बात शहरी जीवन की हलचल से दूर कुछ क्षण आराम से बियाँ सकते हैं, सूर्योदय और सूर्यास्त के नजारों का आनंद ले सकते हैं। साथ ही साथ इस जगह पर होने वाले वॉटर स्पोर्ट्स और अन्य साहसिक गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं।
हमारा देश भारत विविधताओं का देश है। जिसमें वह सबकुछ मौजूद है जो एक सैलानी को चाहिए। इस जगह पर नदी है, पहाड़ है, रेगिस्तान है और कई ख़ूबसूरत समुद्री किनारे भी। इस लेख के माध्यम से हम आप कुछ ऐसे खूबसूरत समुद्र तट के बारे में बताने वाले हैं जहां आप शहरी जीवन की हलचल से दूर कुछ क्षण आराम से बियाँ सकते हैं, सूर्योदय और सूर्यास्त के नजारों का आनंद ले सकते हैं। साथ ही साथ इस जगह पर होने वाले वॉटर स्पोर्ट्स और अन्य साहसिक गतिविधियों का आनंद ले सकते हैं। यदि इस बार आप घूमने के लिए खुबसूरत समुद्र तटों की तलाश में हैं तो आइए आज हम आपको इसके लिए 5 प्रमुख पर्यटन स्थलों के बारे में बताते हैं।
गोवा
गोवा हमारे देश के सबसे प्रमुख और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। इस जगह पर आकर आप यहाँ के पर्यटन स्थलों, समुद्री किनारों और सूर्योदय का मज़ा ले सकते हैं। यह प्राकृतिक रूप से काफ़ी समृद्ध जगह है। यह अपने समुद्र तट, ताड़ और नारियल के पेड़ के लिए जाना जाता है। यह अपनी सुनहरी रेत, मनोरम समुद्री भोजन के साथ वाटर स्पोर्ट्स और रोमांचकारी गतिविधियों के लिए भी प्रसिद्ध है। इस जगह पर देर रात तक चलने वाली पार्टियों की अपनी एक अलग ही रौनक़ है। गोवा में मोरजिम, अरंबोल, मंड्रेम, बागा और अंजुना जैसे सुमद्र तट हैं, जहां पर आप अपनी छुटि्टयों का भरपूर आनंद ले सकते हैं। यह सभी स्थल अपना एक ख़ास महत्व रखते हैं।
अंडमान और निकोबार
अंडमान और निकोबार का नाम आते ही हमारे जहन में दूर तक फैला विस्तृत सागर और नीला आसमान उतर आता है। यह हमारे देश का एक बहुत बड़ा और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। इस जगह पर आकर आप समुद्र तट के कॉटेज और ख़ूबसूरत झोपड़ियों में आराम कर सकते हैं। प्राकृतिक सुंदरता को देख सकते हैं, सूर्योदय और सूर्यास्त के दिलकश नज़ारों का आनंद ले सकते हैं। इस जगह पर तरह-तरह की साहसिक पर्यटक गतिविधियों होती हैं, उनका हिस्सा बन सकते हैं। इस जगह पर आकर आप राधानगर, एलिफेंट, काला पत्थर और भरतपुर जा सकते हैं।
तमिलनाडु
तमिलनाडु हमारे देश का एक बहुत ही ख़ूबसूरत राज्य है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। दुनिया का दूसरा सबसे लंबा शहरी समुद्र तट मरीना तमिलनाडु में ही स्थित है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में स्थित यह बीच राज्य के मुख्य आकर्षणों में से एक है। इस जगह पर लोग घूमने और अपनी छुट्टियाँ मानने के लिए आते हैं। अपनी छुट्टियों के दौरान आप मरीना बीच की यात्रा कर सकते हैं। इस दौरान आप यहाँ के अद्भुत समुद्र तट के अलावा आप विदेशी समुद्री जीवों से भरे मछलीघर को भी देख सकते हैं।
महाराष्ट्र
महाराष्ट्र हमारे देश का एक प्रमुख राज्य है जो अपने कई तरह के पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। इसी राज्य में स्थित है दिवेआगर समुद्र तट जोकि अपने मनमोहक प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में स्थित यह तक बहुत ही ख़ूबसूरत है जिसकी वजह से देश भर से सीयलनी आते हैं। इस तट को कोंकण तट का प्रतीक कहा जाता है। इस जगह पर आपको रेत की ख़ूबसूरती के साथ हरे भरे मनभावन दृश्य देखने को मिलेंगे। इस जगह पर आकर आप कई तरह की साहसिक गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं।
केरल
केरल हमारे देश भारत का एक प्रमुख राज्य है, जो अपने ख़ूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। इस जगह पर आकर आप वर्कला समुद्र तट देख सकते हैं जोकि अरब सागर और हिन्द महासागर का हिस्सा है। वर्कला समुद्र तट को कुछ लोग पापनाशम समुद्र तट के नाम से भी जानते हैं। पापनाशम का अर्थ है, ‘पापों का विनाश’। ऐसी मान्यता है कि इसमें नहाने से पापों का विनाश हो जाता है। यह समुद्र तट ख़ूबसूरत चट्टानों और ताड़ के पेड़ों से घिरा हुआ है और यहां आकर आप सूर्यास्त का मनोरम दृश्य देख सकते हैं। इस जगह पर उगते और डूबते सूरज का नज़ारा बहुत ही ख़ूबसूरत दिखाई देता है।
ओडिशा
ओडिशा हमारे देश का एक ख़ूबसूरत राज्य होने के साथ प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक है। इस जगह पर स्थित पुरी समुद्र तट की ख़ूबसूरती को देखने के लिए दुनिया भर से सैलानी आते हैं। यह समुद्र तक पूरी तरह से खूबसूरत ताड़ के पेड़ो से घिरा हुआ है, जो अपना एक अलग ही आकर्षण पैदा करता है। यह तट सूर्य मंदिर से महज़ 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह अपने यहाँ आने वाले सैलानियों को सूर्योदय और सूर्यास्त देखने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है जो बहुत ही लाजवाब होता है। इस जगह पर आकर आप तरह-तरह के साहसिक पर्यटक गतिविधियों का आनंद उठा सकते हैं।
पांडिचेरी
पांडिचेरी हमारे देश भारत का एक केंद्र-शासित प्रदेश है। पांडिचेरी को कुछ लोग पुदुचेरी के नाम से भी जानते हैं। यह जगह बहुत ही सुंदर है। यह अपने ख़ूबसूरत पर्यटन स्थलों, समुद्री किनारों और वहाँ पर होने वाली अपनी साहसिक पर्यटक गतिविधियों के लिए जानी जाती है। इस जगह पर आकर आप इन समुद्री किनारों पर सैर कर सकते हैं। यह जगह चेन्नई से महज़ यह 135 किलोमीटर दूकी दूरी पर है। पांडिचेरी में लोग स्कूबा ड्राइविंग के लिए भी आते हैं। इस जगह पर कई सारे प्रशिक्षण केंद्र भी हैं जो लोगों को स्कूबा आदि का प्रशिक्षण करवाते हैं। यह राज्य केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के साथ अपनी सीमाएं साझा करता है।
कर्नाटक
कर्नाटक हमारे देश के प्रमुख राज्यों में आता है। यह पर्यटन के मामले में बहुत ही समृद्ध है। इसी जगह पर स्थित है गोकर्ण जो अपने समुद्री किनारों, पौराणिक आकर्षणों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। इस जगह पर आकर आप यहाँ के ख़ूबसूरत समुद्र तटों, इस जगह पर लगाने वाले स्थानीय बाज़ारों और मंदिरों में दर्शन का आनंद ले सकते हैं। इस जगह पर कई तरह के पानी के खेल भी खेले जाते हैं। इस जगह के मंदिर कई तरह के पौराणिक कहानियों के गवाह हैं। इस जगह पर आपको एक शांत समुद्री किनारा मिलेगा जो आपको पूरी तरह शांति और सकून से भर देगा।
Next Story