लाइफ स्टाइल

जाने kidney damage होने का लक्षण और उपाय

Sanjna Verma
7 Aug 2024 1:11 AM GMT
जाने kidney damage होने का लक्षण और उपाय
x
हेल्थ टिप्स Health Tips: किडनी शरीर का जरूरी अंग है। यह मुख्य रूप से यूरिया, क्रिएटिनिन, एसिड जैसे नाइट्रोजनयुक्त वेस्ट मटेरियल उत्पादों से ब्लड को फिल्टर करता है। इसकी मदद से ही सभी टॉक्सिन्स हमारे ब्लैडर में जाते हैं और पेशाब करते समय बाहर निकल जाते हैं। हालांकि, कुछ लोगों के शरीर में ये Systemपूरी तरह से काम नहीं करता है। जिसकी वजह से किडनी डैमेज होने की समस्या शुरू हो जाती है। कई बार किडनी खराब होने के लक्षणों को समझ नहीं पाते हैं। हालांकि एक बार जब किडनी से जुड़ी समस्याएं शुरू हो जाती हैं तो लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि क्या ये फिर से ठीक हो सकती है। जानिए-
किडनी खराब होने के शुरुआती लक्षण
- किडनी की समस्याओं के शुरुआती लक्षणों में बार-बार पेशाब आना मुख्य लक्षण है।
- वहीं कुछ लोगों को मूत्र उत्पादन में कमी का अनुभव होता है।
- किडनी खराब होने से शरीर में नमक और पानी जमा हो जाता है, जिसकी वजह से शरीर में सूजन आ सकती है।
- किडनी के काम करने में कमी से blood flow में टॉक्सिन का संचय हो सकता है। जिसकी वजह से थकान, कमजोरी और एनर्जी में कमी देखने को मिलती है।
- किडनी की समस्या में पीठ दर्द हो सकता है।
- अचानक से वजन घटना भी किडनी की समस्या का लक्षण है।
क्या पूरी तरह से ठीक हो जाती है समस्या
अगर शुरुआती लेवल पर पता चल जाए की किडनी से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो चांसेस है कि इलाज से किडनी ठीक हो जाए। हालांकि, एक्यूट किडनी फेल्योर हुआ है और किडनी ने काम करना बंद कर दिया है तो डायलिसिस के जरिए किडनी ठीक हो सकती है। लेकिन अगर वह क्रॉनिक किडनी फेल्योर है तब डॉक्टर द्वारा ट्रांसप्लांट करवाने का ऑप्शन दिया जाता है।
Next Story