लाइफ स्टाइल

जानिए पुरुषों से जुड़े राज, जो लड़कियों को बोलने में हिचकिचाते हैं लड़के

Tara Tandi
11 July 2022 10:20 AM GMT
जानिए पुरुषों से जुड़े राज, जो लड़कियों को बोलने में हिचकिचाते हैं लड़के
x
जब कपल्स रिलेशनशिप में आते हैं, तो वह एक दूसरे से अपनी हर बात करते हैं। लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड या पति को अपने जीवन से जुड़ी सब बातें बताती हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जब कपल्स रिलेशनशिप में आते हैं, तो वह एक दूसरे से अपनी हर बात करते हैं। लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड या पति को अपने जीवन से जुड़ी सब बातें बताती हैं। ऐसे ही पुरुष भी अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड से दिल की हर बात करते हैं। लड़कियों को लगता है कि उनका पार्टनर उन से हर बात शेयर करता है। लेकिन हर रिलेशनशिप में कई राज होते हैं। पुरुष अपने पार्टनर से हर बात शेयर नहीं करते। लड़कों से जुड़ी ऐसी कई बातें हैं, जो वह कभी अपने पार्टनर से नहीं कह पाते। अगर आपको भी लगता है कि पति या बॉयफ्रेंड के जीवन से जुड़ी हर बात आपको पता है तो यह आपकी गलतफहमी हो सकती है। पुरुषों के जीवन से जुड़े ऐसे कई राज हैं, जो हमेशा वह महिलाओं से छुपाते हैं। जानिए पुरुषों से जुड़े राज, जो लड़कियों को बोलने में हिचकिचाते हैं लड़के।

दर्द छुपाते हैं पुरुष
अमिताभ बच्चन की फिल्म का मशहूर डायलॉग है, 'मर्द को कभी दर्द नहीं होता।' लेकिन पुरुष भी इंसान ही होते हैं और उन्हें भी दर्द होता है। हालांकि अधिकतर पुरुष दूसरों से सामने, खास कर अपनी पार्टनर के सामने दर्द जाहिर नहीं करते। अगर उन्हें चोट लगी होती है तो वह अपने दर्द को या किसी दुखद बात पर पार्टनर के सामने जाहिर करते समय अधिक भावुक नहीं होते।
निर्भरता
लड़के अपने पार्टनर पर भावनात्मक रूप पर निर्भर करते हैं। वह गर्लफ्रेंड या पत्नी से रिश्ते को लेकर कई उम्मीद रखने लगते हैं। जो लड़के आमतौर पर केयर फ्री होते हैं वह भी कई बार इमोशनल तौर पर अपने पार्टनर का सपोर्ट चाहते हैं लेकिन इस बात को वह कभी स्वीकार नहीं करते। लड़के अक्सर खुद को मजबूत दिखाने की कोशिश करते हैं। उन्हें प्यार और सपोर्ट की उम्मीद तो रहती है लेकिन वह इस बार को जाहिर नहीं करते।
डर
लड़कों को बचपन से सिखाया जाता है कि डरना नहीं है, रोना नहीं है। जब लड़के बड़े होते हैं तो वह यह बात छुपाने लगते हैं कि उन्हें किस चीज से डरता है या उन्हें डर भी लगता है। डर को कमजोरी की निशानी मानी जाती है। इसलिए पुरुष अपने पार्टनर के कितने भी करीब क्यों न हों, उन्हें जाहिर नहीं होने देते कि वह भी डरते हैं।
लुक और इम्प्रेशन
हर मर्द चाहता है कि महिलाएं उन्हें नोटिस करें। लेकिन इस बात को पुरुष कभी स्वीकार नहीं करते। ये तो सबको पता है कि लड़कियां सुंदर दिखना चाहती हैं और जब लोग उनकी तारीफ करते हैं तो लड़कियों को अच्छा लगता है लेकिन पुरुषों के साथ भी यही बात लागू है।
Next Story